उन्नत कृषि सीखने दिल्ली रवाना हुए बाँदा के किसान

जनपद बांदा में नाबार्ड समर्थित पिपरोदर वाटरशेड परियोजना के अंतर्गत किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराने...

Feb 25, 2026 - 15:17
Feb 25, 2026 - 15:18
 0  29
उन्नत कृषि सीखने दिल्ली रवाना हुए बाँदा के किसान

नाबार्ड समर्थित पिपरोदर वाटरशेड परियोजना के तहत 32 किसानों का एक्सपोज़र विज़िट

आईसीएआर-आईएआरआई पूसा कृषि विज्ञान मेले में लेंगे आधुनिक तकनीकों की जानकारी

बांदा। जनपद बांदा में नाबार्ड समर्थित पिपरोदर वाटरशेड परियोजना के अंतर्गत किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराने हेतु 32 किसानों का दल नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। यह एक्सपोज़र विज़िट आदर्श ज्ञान विज्ञान विकास संस्थान द्वारा आयोजित की गई, जिसके तहत किसान ICAR-Indian Agricultural Research Institute (आईसीएआर-आईएआरआई), पूसा कृषि विज्ञान मेला में भाग लेंगे।

किसान दल को विकास भवन, बांदा से मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड संदीप कुमार गौतम, एलडीएम बांदा रवि शंकर, उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार यादव तथा जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार भी उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी श्री पाण्डेय ने नाबार्ड एवं आदर्श ज्ञान विज्ञान विकास संस्थान के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि देश की प्रतिष्ठित कृषि अनुसंधान संस्था में आयोजित इस मेले से किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, नवीन तकनीकों एवं आधुनिक नवाचारों की जानकारी प्राप्त होगी। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि टिकाऊ एवं वैज्ञानिक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।

संस्थान के अध्यक्ष रवि यादव एवं प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस एक्सपोज़र विज़िट का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जल संरक्षण उपायों तथा बेहतर कृषि प्रबंधन प्रणालियों से परिचित कराना है। कार्यक्रम में अवर अभियंता महेंद्र कुमार, पुनीत विश्वकर्मा एवं आजाद मोहम्मद भी मौजूद रहे।

इस पहल से परियोजना क्षेत्र में उन्नत एवं स्थायी कृषि प्रणाली को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0