जेल में बलात्कार की सजा काट रहे युवक ने काटा अपना गुप्तांग

जिला कारागार से मंगलवार की दोपहर करीबन 12 बजे एक कैदी ने अपना गुप्तांग काट लिया जिस पर पुलिस के द्वारा घायल कैदी को..

Aug 30, 2022 - 07:58
Aug 30, 2022 - 07:59
 0  1
जेल में बलात्कार की सजा काट रहे युवक ने काटा अपना गुप्तांग

जिला कारागार से मंगलवार की दोपहर करीबन 12 बजे एक कैदी ने अपना गुप्तांग काट लिया जिस पर पुलिस के द्वारा घायल कैदी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।जहां उसकी हालत को नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने उसे सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। घायल कैदी अनिल ने बताया कि वह जालौन जिले का रहने वाला है और 4 सालों से बलात्कार के मामले में इटावा जेल में सजा काट रहा है।  गुप्तांग काटने को लेकर जब कैदी अनिल से पूछा गया तो उसने कहा कि वह सेविंग ब्लेड से बालों की सफाई कर रहा था,उसी दौरान मेरे ही हाथों से गलती से मैंने अपना गुप्तांग काट लिया।

मेरी चीख-पुकार की आवाज सुन कैदी और पुलिस प्रशासन पहुंचा तो उन्होंने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया।  जब घायल कैदी अनिल से पूछा गया कि ब्लेड आपको जेल के अंदर कैसे मिला तो उसने कहा कि वह बाथरूम के पास पड़ा हुआ था और उसने उठाकर उसी से बालों की सफाई करने लगा उसी दौरान यह घटना हो गई। मामले की जानकारी डॉ राघवेंद्र वर्मा ने बताया कि जेल पुलिस के द्वारा गंभीर हालत में एक कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी हालत गंभीर थी उसका गुप्तांग पूरी तरीके से कटा हुआ था और उसका खून रुकने का नाम नहीं ले रहा था।घयाल कैदी को प्राथमिक उपचार देकर सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें - बांदा : चौकीदार की गला रेतकर हत्या का खुलासा, दुकानदार का भतीजा गिरफ्तार

यह भी पढ़ें - महोबा : 10 दिन से लापता फुफेरे भाई बहन के फाँसी पर लटकते मिले शव

यह भी पढ़ें - शर्मसार : बच्चा रोते हुए चुप नहीं हुआ तो मां ने हाईवे पर अपने दो साल के बच्चे को फेंक दिया

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Angry Angry 2
Sad Sad 2
Wow Wow 1