पहली से सात जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण करेगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस वर्ष भी पहली से सात जुलाई तक होने वाले महोत्सव की तैयारी प्रारंभ हो...

May 20, 2025 - 17:45
May 20, 2025 - 17:47
 0  42
पहली से सात जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण करेगी योगी सरकार
फ़ाइल फोटो

ग्रीन यूपी के लिए 52.33 करोड़ पौध तैयार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस वर्ष भी पहली से सात जुलाई तक होने वाले महोत्सव की तैयारी प्रारंभ हो गई है। इसके अंतर्गत इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधरोपण किए जाएंगे। पौधरोपण के लिए 1901 पौधशालाओं में 52.33 करोड़ पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी विभागों द्वारा लगाए जाने वाले पौधरोपण का भी लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। वन विभाग पौधरोपण महाभियान की तैयारियां तेजी से कर रहा है। पौधरोपण महाभियान 2025 के लिए मिशन निदेशक की जिम्मेदारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) दीपक कुमार को सौंपी गई है। सभी 18 मंडलों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इन मंडलों में महाभियान की सफलता के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।

पौधशालाओं में पौधे की उपलब्धता

  • वन विभाग 47.27 करोड़ पौधे (14.71 पुरानी पौध- 32.54 नई उगान)
  • निजी पौधशाला 3.17 करोड़ पौधे
  • उद्यान विभाग 1.55 करोड़ पौधे
  • रेशम विभाग 33 लाख पौधे

पौधे संख्या

  • औद्योगिक व इमारती (सागौन, शीशम आदि) 18.60 करोड़
  • फलदार (आम, अमरुद आदि) 10.79 करोड़
  • औषधीय (सहजन-नीम आदि) 5.75 करोड़
  • चारा व शोभाकार (सिरस, अमलतास आदि) 5.62 करोड़
  • पर्यावरणीय (पीपल, बरगद आदि) 29 लाख

तय किए गए लक्ष्य में शीर्ष पांच विभागों के लक्ष्य

विभाग लक्ष्य

  • वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन 14 करोड़
  • ग्राम्य विकास 12.59 करोड़
  • कृषि 2.50 करोड़
  • उद्यान 1.55 करोड़
  • पंचायती राज 1.28 करोड़

18 मंडलों के तय किए गए लक्ष्य

मंडल लक्ष्य

  • लखनऊ 4 करोड़
  • कानपुर 3.13 करोड़
  • चित्रकूट 2.76 करोड़
  • झांसी 2.58 करोड़
  • मीरजापुर 2.27 करोड़
  • अयोध्या 2.20 करोड़
  • देवीपाटन 1.95 करोड़
  • प्रयागराज 1.89 करोड़
  • बरेली 1.87 करोड़
  • वाराणसी 1.78 करोड़
  • मुरादाबाद 1.76 करोड़
  • आगरा 1.74 करोड़
  • गोरखपुर 1.43 करोड़
  • आजमगढ़ 1.34 करोड़
  • अलीगढ़ 1.20 करोड़
  • मेरठ 1.14 करोड़
  • बस्ती 1.08 करोड़
  • सहारनपुर 88 लाख

सभी 18 मंडलों के नोडल अधिकारी नियुक्त

पौधरोपण अभियान 2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सभी 18 मंडलों के नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिेए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0