भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला : कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य जोड़ने की सौंपी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया...

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला : कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य जोड़ने की सौंपी जिम्मेदारी

बांदा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की शुरुआत महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर आगामी 1 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए सक्रिय होना होगा। उन्होंने इस अभियान को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने की अपील की। कार्यशाला के दौरान प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि और प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बांदा जिले को सदस्यता अभियान में शीर्ष स्थान पर लाने के लिए एकजुट होकर काम करें।

भाजपा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि सदस्यता अभियान का पहला चरण 1 से 25 सितंबर तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद, 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, और कई अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विवेकानन्द गुप्ता ने किया।

कार्यशाला में विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0