ट्रैक्टर के पट्टे में साड़ी फंसने से महिला का सिर धड़ से अलग

गांव में धान दरने आए ट्रैक्टर के पट्टे में साड़ी फंसने से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया...

Feb 18, 2024 - 23:17
Feb 18, 2024 - 23:25
 0  3
ट्रैक्टर के पट्टे में साड़ी फंसने से महिला का सिर धड़ से अलग

ट्रैक्टर में लगी थी धान हापर मशीन

मऊ (चित्रकूट)। गांव में धान दरने आए ट्रैक्टर के पट्टे में साड़ी फंसने से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर समेत मालिक को पकड़ा है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़े : ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बांदा के 21 उद्यमी होंगे शामिल

ये घटना मऊ थाना क्षेत्र के बम्बुरा गांव में रविवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई। बताया गया कि गांव में ट्रैक्टर लेकर धान दरने आया था। तभी जानकारी होने पर गांव की गुड़िया (34) पत्नी रमेशचन्द्र एक बोरी धान लेकर दराने पति के साथ पहुंच गई। धान दराते समय पति की मदद करने के दौरान अचानक साड़ी पट्टे में फंस गई। जिससे महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। यह वीभत्स मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर व मालिक को थाने ले आए हैं। मृतका का पति खेती मजदूरी करता है। चार पुत्री, दो पुत्र हैं।

यह भी पढ़े : उप्र में तीन दिन बारिश की संभावना, फसलों की सिंचाई न करें किसान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0