बारिश के लिए अभी दो दिन करना पड़ेगा इंतजार, बढ़ रहा पारा
मानसून की बेरुखी से लोग परेशान हैं और बारिश होने का नाम नहीं ले रही है। उधर दूसरी ओर लगातार सामान्य से अधिक पारा चल रहा है..

मानसून की बेरुखी से लोग परेशान हैं और बारिश होने का नाम नहीं ले रही है। उधर दूसरी ओर लगातार सामान्य से अधिक पारा चल रहा है, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को रुला रही है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद हल्की बारिश की संभावना है और तेज बारिश 20 जुलाई के बाद ही आसार बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें - बोल-बम के जयकारों से गूंज रहे शिवालय, शिव मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने जलाभिषेक किया
चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा तट और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर बना हुआ है। मॉनसून ट्रफ अब बीकानेर, कोटा, सागर, रायपुर, दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र और फिर दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी से गुजर रही है। अपतटीय ट्रफ रेखा गुजरात तट से उत्तरी केरल तट तक फैली हुई है। पूर्व पश्चिम कतरनी क्षेत्र लगभग 20 डिग्री उत्तर अक्षांश के साथ चल रहा है।
बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 38.4 जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 72 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 45 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पूर्व रहीं जिनकी औसत गति 9.3 किमी प्रति घंटा रहीं। आगामी पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण गरज चमक के साथ 15 से 17 जुलाई के मध्य केवल बूंदाबांदी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में सफर करने वालों को बुंदेली वीरों के होंगे दर्शन, बुंदेली कला संस्कृति भी दिखाई देगी
यह भी पढ़ें - रेलवे नवीनीकरण कोच कारखाने में बुंदेलखंड के नौजवानों की भर्ती की मांग
हि.स
What's Your Reaction?






