क्या 31 मार्च 2021 तक रद्द रहेंगी सभी ट्रेनें ? जानिए खबर की सच्चाई

क्या रेलवे ने 31 मार्च तक देश की सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं ? पीआईबी ने इस खबर का फैक्ट चेक किया है। 31 मार्च तक सभी ट्रेनों के रद्द..

Mar 18, 2021 - 11:49
Mar 18, 2021 - 11:56
 0  6
क्या 31 मार्च 2021 तक रद्द रहेंगी सभी ट्रेनें ? जानिए खबर की सच्चाई

क्या रेलवे ने 31 मार्च तक देश की सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं ? पीआईबी ने इस खबर का फैक्ट चेक किया है। 31 मार्च तक सभी ट्रेनों के रद्द होने की खबर को पीआईबी ने गलत करार दिया है। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में बताया है कि ये खबर पुरानी है।

पीआईबी ने ट्वीट कर बताया कि "एक खबर में दावा किया जा रहा है कि 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। #PIBFactCheck यह खबर पुरानी है।  @RailMinIndia ने 31 मार्च, 2021 तक ट्रेन रद्द करने का यह फैसला नहीं लिया है। इस पुरानी खबर को गलत संदर्भ में साझा किया जा रहा है।"

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना पर जारी की नई गाइड लाइन, देखें यहाँ

बता दें कई मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ये खबर वायरल हो रही थी कि 31 मार्च तक सभी ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। हालांकि अब पीआईबी के फैक्ट चेक से इन खबरों की पूरी सच्चाई सामने आ गई है।

पीआईबी की ओर से बताया गया है कि वायरल हो रही सभी खबरें पुरानी हैं। फिलहाल किसी भी तरह की ट्रेन सेवाओं पर न तो रोक लगाई जा रही है, न ही उन्हें बंद किया जा रहा है।

कोरोना महामारी के चलते रेल सेवाओं पर पिछले साल प्रतिबंध लगा दिया गया था जो कि कुछ महीनों बाद शुरू हुई थीं। हालांकि कई ट्रेनें अभी भी कोरोना के प्रकोप के चलते बंद ही चल रही हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए और त्योहारों के मौसम के चलते रेलवे ने लोगों के लिए नए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। इसके अलावा सभी यात्रियों को मास्क पहनना भी अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें - UP Police ने ट्वीटर पर शेयर किया रोड पर अजीबों ग़रीब स्टंट कर रहे लोगों का वीडियो, देखिये यहाँ

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2