कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा को मिला पर्यावरण मित्र सम्मान

गौरतलब हो कि मंदाकिनी नदी के संरक्षण के लिए प्रो. मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्रामोदय परिवार द्वारा श्रमदान का कार्य किया जा रहा है।

Jun 13, 2025 - 16:59
Jun 13, 2025 - 17:00
 0  10
कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा को मिला पर्यावरण मित्र सम्मान


चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा को मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरण मित्र सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें मंदाकिनी नदी के संरक्षण और स्थानीय पर्यावरण के संवर्धन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसपी झा ने प्रो. मिश्रा को प्रदत्त सम्मान पत्र में उनके प्रयासों को अत्यंत सराहनीय बताया है। कहा कि उन्होंने न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया है बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति चेतना और जागरूकता को भी प्रोत्साहित किया है।

इस सम्मान पर स्थानीय नागरिकों और ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया है। गौरतलब हो कि मंदाकिनी नदी के संरक्षण के लिए प्रो. मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्रामोदय परिवार द्वारा श्रमदान का कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक शनिवार को स्फटिक शिला घाट और उसके निकट के जलीय क्षेत्र में स्वच्छता को श्रमदान किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0