बहुत जल्द पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

भारतीय रेल द्वारा बहुत जल्द वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाने वाला है...

बहुत जल्द पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय की सुविधा

अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

नई दिल्ली। भारतीय रेल द्वारा बहुत जल्द वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाने वाला है। वंदे भारत ट्रेन की तरह वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का निर्माण भी स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पैसेंजर सेफ्टी के साथ-साथ लोको पायलट और अटेंडेंट्स की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। लोको कैब को बेहतर बनाया गया है, साथ ही यह ट्रेन टक्कर रोधी कवच प्रणाली से लैस है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का डिज़ाइन और इसका इंटीरियर काफी आकर्षक है और इसमें विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस ट्रेन में USB चार्जिंग प्रावधान के साथ एकीकृत रीडिंग लाइट, सार्वजनिक घोषणा और विजुअल इन्फॉर्मेशन प्रणाली, इनसाइड डिस्प्ले पैनल और सिक्योरिटी कैमरे व मॉड्यूलर पैंट्री की सुविधा है। इसके साथ ही दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त, फर्स्ट एसी डिब्बे में यात्रियों के लिए गर्म पानी के शॉवर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल जल्द शुरू होने वाला है और उसके पश्चात इस ट्रेन को देश के विभिन्न रेल मार्गों पर संचालित किया जाएगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लंबे रेल रूट्स पर संचालित किया जाएगा और इस ट्रेन से भारत में लंबी दूरी की रेल यात्रा में क्रांति आने की उम्मीद है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आराम, सुरक्षा और दक्षता के मामले में नए मानक स्थापित करेगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बेंगलूरु में उत्पादन इकाई का दौरा किया और वहां वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट के उत्पादन का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना भी उनके साथ मौजूद रहे। रेल मंत्री ने वंदे भारत स्लीपर के उत्पादन में कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन भी किया।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की मुख्य विशेषताएं:

  • ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील ट्रेनसेट: यह मटेरियल ट्रेन को मज़बूती और दीर्घायु प्रदान करता है।
  • यात्रियों की सुरक्षा: दुर्घटना-रोधी विशेषताओं से सुसज्जित।
  • इंटीरियर: GFRP पैनलों के साथ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ।
  • एरोडायनामिक बाहरी लुक: हवा का कम से कम प्रतिरोध।
  • मॉड्यूलर पैंट्री: यात्रियों की सुविधा के लिए।
  • फायर सेफ्टी: EN 45545 के अनुसार उच्चतम स्तर।
  • दिव्यांगों के लिए सुविधाएं: विशेष बर्थ और शौचालय।
  • स्वचालित बाहरी यात्री दरवाजे: अत्याधुनिक तकनीक से लैस।
  • सेंसर आधारित इंटर कम्युनिकेशन डोर।
  • दूर से संचालित अग्नि अवरोधक दरवाजे।
  • शौचालय प्रणाली: गंध रहित, एर्गोनॉमिक डिजाइन।
  • लोको पायलट के लिए शौचालय।
  • प्रथम एसी कार में गर्म पानी से स्नान।
  • USB चार्जिंग प्रावधान: एकीकृत रीडिंग लाइट के साथ।
  • सार्वजनिक घोषणा और दृश्य सूचना प्रणाली।
  • बड़ा लगेज रूम: यात्रियों के सामान के लिए।

ट्रेन का प्रदर्शन:

  • अधिकतम सेवा गति: 160 किलोमीटर प्रति घंटा।
  • परीक्षण गति: 180 किलोमीटर प्रति घंटा।

यात्री क्षमता:

  • AC 3 Tier Berths: 11 कोच, 611 बर्थ।
  • AC 2 Tier Berths: 4 कोच, 188 बर्थ।
  • First Class AC Berths: 1 कोच, 24 बर्थ।

कुल बर्थ: 16 कोचों में 823 बर्थ।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0