उत्तर प्रदेश : 10 पॉलिटेक्निक संस्थानों के लैंग्वेज लैब के लिए 1.75 करोड़ मंजूर

युवाओं को उच्च गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 10 जिलों में...

Nov 7, 2020 - 15:14
Nov 7, 2020 - 15:59
 0  2
उत्तर प्रदेश : 10 पॉलिटेक्निक संस्थानों के लैंग्वेज लैब के लिए 1.75 करोड़ मंजूर

लखनऊ,

  • राजकीय पॉलीटेक्निक इटावा, संजय गांधी पालीटेक्निक अमेठी, सावित्रीबाई फुले राजकीय पालीटेक्निक, आजमगढ़ में स्थापित होगा लैंग्वेज लैब

युवाओं को उच्च गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 10 जिलों में स्थापित पॉलीटेक्निक संस्थानों में 'लैंग्वेज लैब' की स्थापना के लिए धनराशि 1.75 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे में 13 माह बाद शुरू हो जाएगा यातायात

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से राजकीय पॉलीटेक्निक इटावा, संजय गांधी पालीटेक्निक अमेठी और सावित्रीबाई फुले राजकीय पालीटेक्निक आजमगढ़ के अलावा एससीएसपी योजना अंतर्गत जनपद कानपुर देहात, कौशाम्बी, श्रावस्ती, शामली, कुशीनगर, संतकबीरनगर और कासगंज में स्थापित एमएमआईटी के छात्रों को लाभ होगा। लैब का सर्वाधिक लाभ छात्राओं को नौकरी में मिलेगा।

  • कानपुर देहात, कौशाम्बी, श्रावस्ती, शामली, कुशीनगर, संतकबीरनगर और कासगंज में स्थापित एमएमआईटी के छात्रों को भी मिलेगी सुविधा

यह भी पढ़ें - चीन छोड़ यूपी के इस जिले में शिफ्ट हुई जर्मन फुटवियर कंपनी वॉन वेलेक्स

उल्लेखनीय है कि अक्सर कम्युनिकेशन स्किल मजबूत न होने के चलते विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की कमी देखी जाती है। ऐसे में इस लैब से विद्यार्थियों को बहुत लाभ मिलेगा। लैंग्वेज लैब में छात्र भाषा पर अपनी पकड़ आसानी से मजबूत बना सकेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0