दोस्त की पत्नी से करता था प्यार, विरोध होने पर उठाया उसने खौफनाक कदम

जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में लगभग ढाई माह पहले एक युवक की हत्या का राज खोलते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक...

Jun 23, 2023 - 08:13
Jun 23, 2023 - 08:28
 0  1
दोस्त की पत्नी से करता था प्यार, विरोध होने पर उठाया उसने खौफनाक कदम

बांदा,

जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में लगभग ढाई माह पहले एक युवक की हत्या का राज खोलते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक का अपने दोस्त की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति ने विरोध किया तो दोस्त ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें -बांदा: चोर बताकर महिला के आशिक को पीट पीट कर मार डाला


इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि 3 मार्च.2023 को रात्रि में थाना बिसंडा क्षेत्र के पल्हरी गांव में अज्ञात लोगों द्वारा एक युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसके संबंध में थाना बिसंडा पर अभियोग पंजीकृत कर सफल अनावरण के प्रयास किए जा रहे थे। आज शुक्रवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि मृतक देवेन्द्र उर्फ गोलू पुत्र विकास पटेल ग्राम कैरी थाना बिसंडा का रहने वाला था तथा बचपन से ही अपने नाना जसवंत पटेल निवासी पल्हरी थाना बिसंडा के यहां रहता था। देवेन्द्र की पत्नी कल्पना भी उसके साथ रहती थी। ग्राम पल्हरी का ही रहने वाला रवि कुशवाहा पुत्र गंगा प्रसाद देवेन्द्र का खास दोस्त था। रवि कुशवाहा का प्रेम-प्रसंग मृतक देवेन्द्र की पत्नी कल्पना से चल रहा था जिसकी जानकारी होने पर देवेन्द्र ने अपनी पत्नी को कई बार समझाया तथा उससे नाराज रहता था। एक-दो बार उसकी रवि से भी कहासुनी हुई थी। जिसके चलते देवेन्द्र की पत्नी कल्पना और दोस्त रवि कुशवाहा ने देवेन्द्र की हत्या की योजना बनायी। 

यह भी पढ़ें-छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने दिया इस्तीफा,इतनी सी वजह से छोड़ दी नौकरी

योजना के मुताबिक 3 मार्च.2023 को देर शाम रवि और देवेन्द्र दोनों गांव के पास ही तालाब के किनारे शराब पीने गये थे। इसी दौरान रवि ने पहले से ही वहां छिपा कर रखे गंडासे से देवेन्द्र की गला काट-कर हत्या कर दी तथा आलाकत्ल लेकर वहां से फरार हो गया। उसने साक्ष्यों को मिटाने के लिए आलाकत्ल गंडासे को पत्थर पर काफी रगड़ कर अपनी दुकान के खपरैल में छुपा दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल को बरामद कर लिया गया है। घटना में मृतक की पत्नी की भूमिका पर पुलिस द्वारा जांच एवं साक्ष्यों के संकलन की कार्यवाही की जा रही है। 

यह भी पढ़ें-डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बांदा के अध्यक्ष, निर्विरोध पंकज अग्रवाल बने



What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0