केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की जेठानी पुष्पलता, प्रधान संघ रामनगर की अध्यक्ष बनी

चित्रकूट के विकासखंड रामनगर में आज अखिल भारतीय प्रधान संगठन चित्रकूट के जिला अध्यक्ष सुनील शुक्ला के नेतृत्..

Jul 3, 2021 - 05:23
Jul 3, 2021 - 08:09
 0  5
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की जेठानी पुष्पलता, प्रधान संघ रामनगर की अध्यक्ष बनी
प्रधान संघ रामनगर की अध्यक्ष बनी श्रीमती पुष्पलता

चित्रकूट के विकासखंड रामनगर में आज अखिल भारतीय प्रधान संगठन चित्रकूट के जिला अध्यक्ष सुनील शुक्ला के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर रामनगर में समस्त प्रधानों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से प्रधान संघ के अध्यक्ष श्री मती पुष्प लता सिंह पत्नी मुन्ना सिंह हनुमानगंज लोरी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया व महासचिव पद के लिए अनिल मिश्रा ग्राम प्रधान छिबो को मनोनीत किया गया ।

श्री मती पुष्प लता सिंह केन्द्रीय मंत्री अपना दल एस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मती अनुप्रिया पटेल की जेठानी है।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : बाल्मीकि नदी में आरती स्थल बनेगा, डीएम ने शुरू की सफाई

वही प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष व महासचिव द्वारा गठित कमेटी में दीपक तिवारी महामंत्री प्रधान हन्ना, अवधेश यादव महामंत्री प्रधान चौरहा, दिलीप पांडे प्रधान प्रतिनिधि महामंत्री प्रधान डेउंधा, कामता प्रसाद महामंत्री प्रधान रामनगर, अरविंद यादव कोषाध्यक्ष प्रधान सुहेल, घनश्याम सिंह उपाध्यक्ष कटैया खादर, अरुण शुक्ला उपाध्यक्ष प्रधान करौदी, व मुन्ना सिंह उर्फ अरुण को मीडिया प्रभारी बनाया गया तथा सदस्य के रूप में रामकेश यादव प्रधान रामपुर, श्री मती प्रीति प्रधान पराकों, योगेंद्र शुक्ला प्रधान पियरिया माफी, श्री मती उमा  सदस्य प्रधान भाभेट को कमेटी में सम्मिलित किया गया।

इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी धनंजय सिंह ने प्रधान संघ के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का मुंह मीठा करा शुभकामनाए दी। इस मौके पर विकासखंड रामनगर के समस्त प्रधान,सचिव व क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - बांदा और चित्रकूट के बीएसए का हुआ स्थानांतरण

यह भी पढ़ें - बाँदा : गैंगवार में मारा गया डकैत अर्जुन सिंह, पत्नी के भाग जाने पर बना था बागी

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1