भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 7 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत
झांसी जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई..

झांसी जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 7 महिलाएं समेत चार बच्चों की जान गई है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया है।
यह भी पढ़ें - ललितपुर दुष्कर्म कांड : झांसी सपा जिलाध्यक्ष समेत ढाई सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
यह हादसा चिरगांव थाना क्षेत्र के भांडेर रोड पर हुई है। बताया गया है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में कुल 30 से 32 सवारियां बैठी थीं। भांडेर रोड पर सामने से अचानक गाय आने पर ट्रैक्टर बेकाबू हो गया। इसके बाद पास के धान के खेत में पलट गया। इससे ट्रैक्टर में बैठी सवारियों में से 07 महिलाओं और 4 बच्चों सहित कुल 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि करीब 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग पंडोखर से झांसी के चिरगांव की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में अचानक इतना भयानक हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम की ओर से तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लएि मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में मरने वालों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें - भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 350 प्लस का लक्ष्य लेकर, विधानसभा चुनाव के लिए भरी हुंकार
यह भी पढ़ें - झांसी के लोग दशहरा से पहले, इलेक्ट्रिक बसों में सफर का आनन्द ले सकेंगे
What's Your Reaction?






