टोल कर्मचारी ने केंद्रीय मंत्री से मांगा आई कार्ड, मचा हड़कंप

टोल कर्मचारी किस तरह बेलगाम हैं इसका एक नजारा आज जिले के एक टोल बैरियर पर देखने को मिला। सकरार स्थित टोल...

Dec 12, 2022 - 06:57
Dec 12, 2022 - 07:03
 0  1
टोल कर्मचारी ने केंद्रीय मंत्री से मांगा आई कार्ड, मचा हड़कंप

टोल कर्मचारी किस तरह बेलगाम हैं इसका एक नजारा आज जिले के एक टोल बैरियर पर देखने को मिला। सकरार स्थित टोल प्लाजा पर केंद्रीय मंत्री की गाड़ी पर राष्ट्रीय ध्वज लगा होने के बावजूद कर्मचारी ने उनका आई कार्ड मांग लिया। बात इतनी बिगड़ गई कि प्रदेश से लेकर देश की राजधानी तक पहुंच गयी।

यह भी पढ़ें - जीएसटी की छापेमारी पर फिलहाल 72 घंटे की रोक,छापेमारी से व्यापारियों में आक्रोश

भारत सरकार के मौजूदा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक दिल्ली से निजी वाहन में सवार होकर मप्र के छतरपुर जिले के नौगांव में एक त्रयोदशी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जेसे ही वह झांसी के लुहारी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो टोल कर्मचारियों ने मंत्री की गाड़ी को रोक ली।

यह भी पढ़ें - जीएसटी की छापेमारी के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतरे, कहा बंद हो सर्वे

गाड़ी पर राष्ट्रीय ध्वज लगा होने के बाबजूद भी कर्मचारियों ने मंत्री से आधार कार्ड मांग लिया। इस दौरान मंत्री के ड्राइवर और टोल कर्मचारियों के बीच काफी बहस हुई। टोल प्लाजा के सूत्रों ने बताया कि रविवार देर रात को मंत्री की गाड़ी रोकी गयी तो उन्होंने दिल्ली तक बात की। इससे यहां हड़कम्प मच गया। उसके बाद वह यहां से रवाना हुए।

यह भी पढ़ें - एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाने से 9 महीने की बच्ची की मौत

हिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0