बुन्देलखण्ड सहित देश के 730 शहरों में, एक साथ चलाया जायेगा ये अभियान

संत निरंकारी मिशन द्वारा आजादी के 75वें ‘अमृत महोत्सव’ के अवसर पर 26 फरवरी, दिन रविवार को...

बुन्देलखण्ड सहित देश के 730 शहरों में, एक साथ चलाया जायेगा ये अभियान

बाँदा­ संत निरंकारी मिशन द्वारा आजादी के 75वें ‘अमृत महोत्सव’ के अवसर पर 26 फरवरी, दिन रविवार को ‘अमृत परियोजना’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ का शुभारम्भ किया जायेगा। यह परियोजना संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 1000 स्थानों के 730 शहरों, 27 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में आयोजित की जायेगी। इसमें बुन्देलखण्ड के बांदा जोन में सभी स्थानों में यह अभियान चलाया जायेगा।

यह भी पढ़ें - बांदाः अब कमेटी तय करेगी, हजरत विलाल मस्जिद के निर्माण के पीछे क्या थी मंशा ?

संत निरंकारी मिशन के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने इस परियोजना संबंधित विस्तृत जानकारी दी कि यह परियोजना संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 1000 स्थानों के 730 शहरों, 27 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में विशाल रूप से आयोजित की जायेगी जिनमें मुख्यतः आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दिल्ली, गुजरात, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल इत्यादि सम्मिलित है।

यह भी पढ़ें - पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को मस्जिद जाने से रोका, ज्ञापन देकर बैरंग लौटे

‘अमृत परियोजना’ के अंतर्गत भारत के दक्षिणी क्षेत्रों के मुख्य तटबंधों की स्वच्छता जिनमें सूरत, मुम्बई से लेकर गोवा तक का कोंकण बेल्ट, मालाबार तट के कर्नाटक, केरल की तटीय रेखाओं और अरब सागर के पश्चिमी घाट की सीमा को तथा कोरोमंडल तट के दक्षिण पूर्वी तटीय क्षेत्रों को स्वयंसेवकों की टीमों द्वारा कवर किया जायेगा। इसके अतिरिक्त पूर्व में बंगाल की खाड़ी, और दक्षिण में कावेरी डेल्टा को भी कवर किया जायेगा। इस अभियान में प्रमुख नदियों को भी सम्मिलित किया गया है जिसमें मुख्यतः उत्तरी क्षेत्र से ब्यास, गंगा, यमुना और घाघरा; केंद्रीय क्षेत्र से चंबल, बेतवा, नर्मदा, कृष्णा, ताप्ती, सोन नदी; पश्चिमी क्षेत्र से साबरमती, माही, तवा; पूर्वी क्षेत्र से महानदी, गोदावरी और दक्षिणी क्षेत्र से कृष्णा, कावेरी, कोल्लिडम इत्यादि प्रमुख है। 
 इसी क्रम में बांदा में ‘अमुत परियोजना’ के तहत केन नदी (नाव घाट भूरा गढ के निकट) को स्वच्छ करने का कार्य मिशन के सेवादारों व समर्पित श्रद्धालुओं द्वारा डा. सुरेश सिहं बठीजा क्षेत्रीय संचालक के मार्ग दर्शन में किया जायेगा।

यह भी पढ़ें - सूपा रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से मिलेगी निजात, बनेगा 3.44 किमी लंबा रेलवे ओवर ब्रिज

इसके अलावा अमृत परियोजना का क्रियान्वयन बाँदा जोन की विभिन्न ब्रांचों अतर्रा, बबेरू, कमासिन, महोबा, मऊरानीपुर, हमीरपुर, झांसी व ललितपुर, में भी किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रतः 8 बजे से दोपहार 12 बजे तक चलाया जायेगा।  इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ‘जल संरक्षण’ तथा इसके बचाव को अपनायी जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं उन्हें क्रियान्वित रूप देना है। इस परियोजना का मुख्य बिन्दु जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच ‘जागरूकता अभियान’ के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है।


बाबा हरदेव सिंह द्वारा समाज कल्याण हेतु जीवनपर्यन्त अनेक कार्य किये गये जिसमें स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आरम्भ प्रमुख है और उन्हीं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष संत निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में ‘अमृत परियोजना’ का आयोजन किया जा रहा हैं।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0