मंत्री ने मत्तगयेद्रनाथ मंदिर में आरती कर कामतानाथ में टेका मत्था

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में आरती कर कामतानाथ जी के दर्शन पूजन किए...

Sep 13, 2024 - 00:00
Sep 13, 2024 - 00:02
 0  1
मंत्री ने मत्तगयेद्रनाथ मंदिर में आरती कर कामतानाथ में टेका मत्था

चित्रकूट। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में आरती कर कामतानाथ जी के दर्शन पूजन किए। इस दौरान तीर्थक्षेत्र के विकास से जुड़े विन्दुओं पर संतों ने परिचर्चा कर पत्र सौंपा।

यह भी पढ़े : डीएम ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कार्यालय का किया निरीक्षण

मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में आरती पूजन के बाद मंदिर के कार्यालय में ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीपदास महराज, कथा व्यास आचार्य नवलेश दीक्षित, आचार्य महेंद्र पांडेय, पुजारी विपिन बिहारी आदि नें कैबिनेट मंत्री का हल्दी अक्षत और अंगवस्त्र से स्वागत किया। तीर्थक्षेत्र के विकास से संबंधित पत्र भी सौंपा। गुरूवार की सुबह मंत्री ने प्रभु कामतानाथ के दर्शन किए। भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी उनके साथ रहे।

यह भी पढ़े : विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्रों तक पहुंच मार्ग का कराएं निर्माण : डीएम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0