राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता चुनाव प्रचार को पश्चिम बंगाल रवाना

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाने के लिए देश के अन्य राज्यों से पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं..

Mar 24, 2021 - 11:39
Mar 24, 2021 - 11:45
 0  5
राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता चुनाव प्रचार को पश्चिम बंगाल रवाना

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाने के लिए देश के अन्य राज्यों से पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के लिए भेज रही है।

इसी कड़ी में जनपद बांदा से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता को बुंदेलखंड के जनपद बांदा से चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें - मेडिकल में बच्ची की मौत पर वकीलों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की

इस बारे में श्रीमती प्रभा गुप्ता ने बताया कि पश्चिम बंगाल में अराजकता गुंडागर्दी भ्रष्टाचार से परिपूर्ण ममता बनर्जी सरकार का हारना सुनिश्चित है। इसी क्रम में संगठन द्वारा मुझे पश्चिम बंगाल में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार हेतु पश्चिम बंगाल जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है।  

वहां पहुंचकर अपने कर्तव्य क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए पार्टी की नीतियों का प्रचार करने के साथ-साथ ममता सरकार में किया गया भ्रष्टाचार गुंडागर्दी एवं अराजकता के क्रियाकलापों को जनता के बीच रखने का कार्य करूंगी।

मेरे साथ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शिव वीर सिंह भदोरिया एवं निवर्तमान जिला मंत्री सौरभ गुप्ता द्वारा लखनऊ से कोलकाता फ्लाइट द्वारा प्रस्थान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - 'थलाइवी' के ट्रेलर लांच के दौरान भावुक हुईं कंगना के छलके आंसू

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1