बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अंतरिक्ष प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, तीन दिन तक लगेगी ये प्रदर्शनी

आज बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में इसरो अंतरिक्ष प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्वांचल विश्वविद्यालय...

Nov 19, 2022 - 03:55
Nov 19, 2022 - 05:04
 0  3
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अंतरिक्ष प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, तीन दिन तक लगेगी ये प्रदर्शनी

आज बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में इसरो अंतरिक्ष प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो राजाराम यादव के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो मुकेश पांडेय ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में इसरो के वैज्ञानिक एन जे भट्ट उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें - सदर विधायक की शिकायत पर डीएम और एसपी का छापा,18 पोकलैंड मशीनें सीज

उद्घाटन करते हुए प्रो राजाराम यादव ने कहा की इस तरह आयोजन से छात्रों में उत्साह होता है और अंतरिक्ष में हो रहे नवाचारों को समझने में सरलता होती है। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय कुलपति प्रो मुकेश पांडेय ने कहा कि यह बड़े ही गौरव की बात है कि अंतरिक्ष प्रदर्शनी के लिए इसरो ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को चयनित किया। इसरो से आए वैज्ञानिक एन जे भट्ट द्वारा अंतरिक्ष प्रदर्शनी की जानकारी छात्र छात्राओं को प्रदान की, साथ ही इसरो से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अखिलेश शर्मा एवं डॉ निखिल देसाई ने छात्रों छात्र-छात्राओं के अंतरिक्ष संबंधी जिज्ञासाओं को दूर किया। 

यह भी पढ़ें - एसएसपी कार्यालय में घुसकर महिलाओं ने इस सिपाही को इस बजह से जमकर पीटा

इसरो प्रदर्शनी चार चरणों में आयोजित की जा रही है। प्रथम चरण में छात्रों को इसरो से संबंधित मूवी दिखाई जा रही है, इसके बाद प्रदर्शनी हॉल में छात्रों को विभिन्न मॉडल एवं पैनलों के द्वारा अंतरिक्ष और उसके उपकरणों से परिचित कराया जा रहा है, तीसरे चरण पर रॉकेट का शो और अंतिम चरण पर स्पेस ऑन व्हील के माध्यम से छात्रों को अंतरिक्ष दिखाया जा रहा है। प्रदर्शनी के पहले दिन हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में आकर ज्ञानार्जन किया। 

यह भी पढ़ें - 1857 क्रान्ति और रानी लक्ष्मीबाई

इस अवसर पर वित्त अधिकारी वसी मोहम्मद, प्रो आरके सैनी, प्रो अपर्णा राज, प्रो डी के भट्ट, डॉ अनूप सिंगला, डॉ रेखा लगरखा, डा विजय यादव, डॉ एसके वर्मा, डॉ राजीव सिंह, डॉ देवेंद्र साहू उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत संयोजक डॉ संजीव कुमार श्रीवास्तव ने एवं आभार सह संयोजक बृजेश दीक्षित ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुपम व्यास ने किया। इस अवसर पर हजारों छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0