जाते-जाते भी कई जिंदगियां रोशन कर गए समाजसेवी संजय निगम अकेला

हर दिल अजीज और सेल्फी किंग के नाम से जनपद में मशहूर रहे सपा व्यापार सभा प्रदेश सचिव संजय निगम अकेला...

Jul 26, 2024 - 05:18
Jul 26, 2024 - 05:41
 0  8
जाते-जाते भी कई जिंदगियां रोशन कर गए समाजसेवी संजय निगम अकेला

बांदा, हर दिल अजीज और सेल्फी किंग के नाम से जनपद में मशहूर रहे सपा व्यापार सभा प्रदेश सचिव संजय निगम अकेला जाते-जाते भी नेत्रदान कर कई जरूरतमंदों को रोशन कर गए। उनकी अंतिम इच्छा को देखते हुए अंतिम संस्कार से पहले नेत्रदान कराया गया। नेत्रदान श्याम जी निगम की सहयोग से सद्गुरू आई बैंक की तकनीकी के प्रमुख उमेश पांडे और बालकृष्ण एवं टीम द्वारा किया गया।

बुधवार की शाम को संजय निगम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही शहर के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को सुबह राजघाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के दौरान तमाम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों समेत समाजसेवियों ने अंतिम विदाई दी। 

सपा जिलाध्यक्ष डा. मधुसूदन कुशवाहा समेत अन्य सपाइयों ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू, नगर पालिका पूर्व चेयरमैन मोहन साहू, सपा महिला सभा अध्यक्ष अर्चना पटेल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा. धर्मेद्र त्रिपाठी, महिला आयोग की प्रभा गुप्ता, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा समेत अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व समाजसेवी उपस्थित रहे। 

उधर, बिजलीखेड़ा स्थित सपा जिला कार्यालय में शोकसभा करते हुए सपाइयों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत प्रदेश सचिव की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। छात्र नेता लव सिन्हा ने कहा कि सपा प्रदेश सचिव की स्मृति में शहर के कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जायें|

दिवंगत संजय निगम अपने पीछे पत्नी साधना निगम पुत्र कृष्ण मोहन निगम, बेटी गौरीशा निगम को छोड़ गए हैं।

बताते चलें कि संजय निगम जहां फेसबुक में अपने सभी मित्रों के जन्मदिन पर जहां बधाई देने के लिए तत्पर रहते थे। वही उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया है। इन्होंने यूपी 90 समेत कई फिल्म में भी काम किया है। वह पत्रकारिता क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। कविता पढ़ने का भी शौक रहा है। दिवंगत संजय निगम अकेला बुंदेलखंड न्यूज़ के प्रबंधक भी रहे हैं। इसके अलावा समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले संजय निगम बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 3
Wow Wow 0