शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत, अपनाया हिंदू धर्म, जानिये क्यों जागा हिंदू प्रेम

मध्य प्रदेश के मंदसौर में हिंदू धर्म से प्रभावित होकर एक मुस्लिम ने हिंदू धर्म अपना लिया। शुक्रवार सुबह मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर..

May 27, 2022 - 06:42
May 27, 2022 - 06:44
 0  6
शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत, अपनाया हिंदू धर्म, जानिये क्यों जागा हिंदू प्रेम

मध्य प्रदेश के मंदसौर में हिंदू धर्म से प्रभावित होकर एक मुस्लिम ने हिंदू धर्म अपना लिया। शुक्रवार सुबह मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में विधि विधान से उनका धर्म परिवर्तन करवाया गया। धर्म परिवर्तन के लिए विशेष तौर पर मुंबई से महामंडलेश्वर चिदंबरानंद जी सरस्वती मंदसौर आए और उन्होंने शेख जफर को कुंडली के अनुसार नया नाम भी दिया। हिंदू धर्म अपनाने के बाद अब शेख जफर अपने नए नाम चैतन्य सिंह राजपूत के नाम से जाने जाएंगे।

यह भी पढ़ें - शाहरुख, धोनी, कोहली और रोहित के खिलाफ मप्र में जनहित याचिका दायर

शेख जफर से चौतन्य सिंह राजपूत बने व्यक्ति ने बताया कि मैं बचपन से ही हिंदू धर्म से प्रभावित था। चैतन्य सिंह मानते हैं कि, उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया, बल्कि अपने धर्म में वापसी की है। दरअसल चैतन्य सिंह राजपूत की हिंदू धर्म में पहले से ही काफी रुचि थी। उन्होंने अपने घर पर ही मंदिर भी बनाया हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके घर पर नवरात्रि के दिनों में घट स्थापना भी होती है।

इसमें नौ दिनों तक अखंड ज्योति भी जलती है। धर्म परिवर्तन करने वाले शख्स का कहना है कि वे शुरू से ही सनातन धर्म का पालन कर रहे थे। सिर्फ नाम परिवर्तन करवाना था जो आज विधि विधान से करवा लिया है । शेख जफर के धर्म परिवर्तन कार्यक्रम में मंदसौर से भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया भी शामिल हुए।  वहीं धर्म परिवर्तन करवाने वाले महामंडलेश्वर चिदंबरानंद जी सरस्वती ने कहा कि भारतवर्ष में जितने भी मुस्लिम हैं, सभी पूर्व में हिंदू ही थे, सनातन धर्म से ही जुड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें - गंगा एक्सप्रेसवे भरेगा रफ्तार, निर्माण के लिए मिले 695.34 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें - खुशखबरी : डिफेंस कॉरिडोर को योगी सरकार ने 400 करोड़ देने का किया एलान

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2