पूर्वी उत्तर प्रदेश के चार प्रान्तों में आज से शुरू होगी शौर्य जागरण यात्रा

बजरंग दल के नेतृत्व में निकलने वाली शौर्य जागरण यात्रा पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र...

Sep 30, 2023 - 05:38
Sep 30, 2023 - 06:02
 0  1
पूर्वी उत्तर प्रदेश के चार प्रान्तों में आज से शुरू होगी शौर्य जागरण यात्रा

लखनऊ। बजरंग दल के नेतृत्व में निकलने वाली शौर्य जागरण यात्रा पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के चारों प्रान्तों में आज से शुरू होगी। इन चारों प्रान्तों की यात्राओं का समापन 10 अक्टूबर को काशी में होगा। यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने दी।

यह भी पढ़े : वाह रे मंत्री जी! बस इतनी सी गलती पर महिला की नौकरी ले ली

विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि अवध प्रान्त की शौर्य जागरण यात्रा का शुभारम्भ कटरा कुटी धाम अयोध्या से होगा। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़े :बांदाःवीरांगना अवंती बाई चौक निर्माण के बाद, अब अशोक लाट तिराहें को चमकाने की तैयारी

वहीं गोरक्ष प्रान्त की शौर्य जागरण यात्रा का शुभारम्भ मखौड़ा धाम से होगा। इसी तरह कानपुर प्रान्त की यात्रा झांसी से शुरू होगी। इसके अलावा काशी प्रान्त की यात्रा का शुभारम्भ रेनूकूट से होगा। इन चारों प्रान्तों के रथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गये हैं। इन रथों को गुरुवार को राजधानी लखनऊ से विधिवत पूजा पाठ के बाद रवाना किया गया है। शौर्य जागरण यात्रा 10 दिन जिलों में घूम-घूम कर हिन्दू युवाओं में शौर्य का जागरण करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : चित्रकूट मंडल के नए मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी होंगे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0