चित्रकूट मंडल के नए मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी होंगे

राज्य सरकार ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में 10 आईएएस अधिकारियों के...

चित्रकूट मंडल के नए मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी होंगे

लखनऊ। राज्य सरकार ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें छह जिलों के जिलाधिकारी के बदले गए हैं।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में 'आयुष बोर्ड' का होगा गठन : मुख्यमंत्री योगी

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि, एम देवराज प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। डॉ. एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव, व्यासायिक शिक्षा तथा कौशल विभाग से प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

यह भी पढ़े : 57 जिलों में स्थापित होंगे अत्याधुनिक सुविधा युक्त मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, 12वीं तक होगी पढ़ाई : मुख्यमंत्री

बाल कृष्ण त्रिपाठी को विशेष, सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, से प्रभारी, चित्रकूट धाम मंडल नियुक्त किया है। सी इन्दुमती को मिशन निदेशक, उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जिलाधिकारी फतेहपुर बनाया गया है। कृत्तिका ज्योसना, विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग तथा प्रबंध निदेशक, उप्र राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम जिलाधिकारी सुलतानपुर बनाया है। इनके अलावा अनुनाया झा को मथुरा के नगर आयुक्त पद से हटाकर जिलाधिकारी महाराजगंज, सत्येंद्र कुमार को जिलाधिकारी महराजगंज से बाराबंकी जिलाधिकारी, अविनाश कुमार को बाराबंकी जिलाधिकारी से झांसी और रविन्द्र कुमार द्वितीय को झांसी जिलाधिकारी के पद से हटाकर बरेली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : एससी-एसटी छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, इसी वर्ष से मिलेगी बढ़ी हुई स्कॉलरशिप

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0