मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकीं शालिनी यादव भाजपा में होंगी शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकीं शालिनी यादव सोमवार को समाजवादी पार्टी...

Jul 24, 2023 - 04:03
Jul 24, 2023 - 04:07
 0  1
मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकीं शालिनी यादव भाजपा में होंगी शामिल

लखनऊ, 24 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकीं शालिनी यादव सोमवार को समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होंगी। शालिनी यादव कांग्रेस नेता व राज्यसभा के पूर्व उप सभापति श्यामलाल यादव की पुत्रवधू हैं। वाराणसी से वह मेयर का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह सपा में शामिल हुई थीं और नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

यह भी पढ़ें--डीएम देवांगना घाटी पहुंचे कहा- 20 अगस्त तक हरहाल में पूरा हो स्लैब कार्य 



भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर सोमवार को दोपहर 12:00 बजे सपा नेता शालिनी यादव व पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक पार्टी में शामिल नेताओं को सदस्यता ग्रहण कराएंगे।

यह भी पढ़ें-होटल में 14 साल की स्कूली छात्रा से दुष्कर्म,स्‍कूल से घर लौटते समय हुई घटना



जानकारी के अनुसार रालोद नेता राजपाल सैनी, जौनपुर के सपा नेता जगदीश सोनकर, सपा नेता सुषमा पटेल, पूर्व सांसद अंशुल वर्मा और जौनपुर के पूर्व विधायक गुलाब सरोज समेत कई नेता आज भाजपा में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें-बाँदाः मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का कमाल, गुर्दे के कैंसर का सफल ऑपरेशन कर बचाई महिला की जान

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0