सेवा भारती की चित्रकूट धाम बांदा विभाग की बैठक संपन्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय, कटरा बांदा में राष्ट्रीय सेवा भारती की चित्रकूट धाम बांदा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न...

Mar 7, 2025 - 18:19
Mar 7, 2025 - 18:21
 0  5
सेवा भारती की चित्रकूट धाम बांदा विभाग की बैठक संपन्न

बांदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय, कटरा बांदा में राष्ट्रीय सेवा भारती की चित्रकूट धाम बांदा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सेवा भारती के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर, प्रांत संगठन मंत्री गजेन्द्र एवं विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संजय सिंह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से चित्रकूट धाम मंडल की नवीन विभाग कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारी नियुक्त किए गए:

  • संरक्षक: राजेन्द्र गुप्ता (बांदा)
  • अध्यक्ष: रामेन्द्र कुमार शर्मा (बांदा)
  • उपाध्यक्ष: डॉ. रागिनी शिवहरे (बांदा), डॉ. पुष्पेन्द्र चंदेल (हमीरपुर), रामबहोरी (चित्रकूट)
  • महामंत्री: डॉ. प्रशांत परमार
  • कोषाध्यक्ष: शिवशंकर गुप्ता (बांदा)
  • मंत्री: योगेश आर्य (हमीरपुर), श्री विजय ओमर (बांदा)
  • प्रचार प्रमुख: अभिषेक सिंह पटेल (बांदा)

बैठक में सेवा भारती द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों पर चर्चा की गई। संगठन के अध्यक्ष रामेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि सेवा भारती द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत बाल संस्कार केंद्र, सिलाई-कढ़ाई केंद्र एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन किया जाता है, जो समाज के सहयोग से संचालित होते हैं।

इस बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बांदा विभाग प्रचारक मनोज, प्रांत सह सेवा प्रमुख जमुना प्रसाद, विभाग सेवा प्रमुख मातादीन द्विवेदी, सेवा भारती जिलाध्यक्ष बांदा रामबहोरी शिवहरे, जिलाध्यक्ष महोबा संदीप चतुर्वेदी, जिला सेवा प्रमुख नरेन्द्र अवस्थी, प्रमोद वर्मा एवं लोकेन्द्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन की भावी योजनाओं और सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0