सदर विधायक युवराज सिंह ने युवाओं में भरा जोश, कहा- यही जोश 22 में बरकरार रहे

भाजपा युवा मोर्चा का सम्मेलन मौदहा में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में हमीरपुर सदर विधायक युवराज सिंह ने युवाओं में..

सदर विधायक युवराज सिंह ने युवाओं में भरा जोश, कहा- यही जोश 22 में बरकरार रहे
सदर विधायक युवराज सिंह (Sadar MLA Yuvraj Singh)

भाजपा युवा मोर्चा का सम्मेलन मौदहा में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में हमीरपुर सदर विधायक युवराज सिंह ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि आज का नौजवान कल देश का भविष्य है और इन्हीं नौजवानों के हाथ पर पर पार्टी का भी भविष्य टिका है। जिस तरह हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री युवा जोश के साथ प्रदेश के विकास में जुटे हैं। उसी तरह से आने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं को अपना जोश बरकरार रखते हुए पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करना है। 

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा ने जिस तरह से सर्दी में भी नए जोश और उमंग के साथ इस सम्मेलन को आयोजित किया। उससे निश्चित ही उनके शरीर में गर्मी और उत्साह का संचार नजर आ रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले 5 वर्षों से प्रदेश और देश को बदलने में जुटे हैं। दिन रात काम करके उन्होंने वह करके दिखाया है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।

यह भी पढ़ें - सपा - बसपा और कांग्रेस की नहीं बल्कि भाजपा की होगी वापसी : स्वामी प्रसाद मौर्य

क्या किसी ने सोचा था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा लेकिन उनके ही प्रयास से आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। बनारस में विश्वनाथ मंदिर का जीर्णाेद्धार किया गया है। गरीबों के लिए रोजगार, रहने के लिए मकान और शौचालय की व्यवस्था भी सरकार द्वारा की गई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के जोश को बरकरार रखने के लिए युवाओं को भी कमर कसना है और विधानसभा चुनाव में सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्राण प्रण से जुट जाना है।

इसी तरह मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व कानपुर की प्रभारी पूर्व सांसद प्रियंका रावत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि शिवबीर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, सुनील साहू क्षेत्रीय अध्यक्ष, शिवेंद्र सिंह, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी अनूप अवस्थी, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिला अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी मंच पर रहे।सम्मेलन में रामदेव सिंह, जगदीश प्रसाद व्यास, अरुण सिंह जिगनी, शिव प्रकाश सिंह सेंगर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आराधना राजपूत आदि रहे।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस को अपने कुकर्मो के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें - यूपी में सही समय पर विधानसभा चुनाव होंगे, वृद्ध और दिव्यांगों को मिलेगी यह सुविधा

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1