कांग्रेस को अपने कुकर्मो के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को फर्रूखाबाद और अमरोहा की जनसभाओं में कांग्रेस पर हमला बोला है..

Dec 30, 2021 - 08:37
Dec 30, 2021 - 08:39
 0  7
कांग्रेस को अपने कुकर्मो के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ / Chief Minister Yogi Adityanath
  • कांग्रेस ने मालेगांव आतंकी घटना में हिन्दू नेताओं, संतों और आरएसएस को फंसाने का रचा था षड्यंत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को फर्रूखाबाद और अमरोहा की जनसभाओं में कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहाकि कांग्रेस सरकार हिन्दू नेताओं, संतों और आरएसएस के लोगों को आतंकी घटनाओं में फंसाने का षडयंत्र रचती थी। कांग्रेस आतंकवाद को पोषित करने वाली पार्टी है। इसे अपने कुकर्मों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। यह जब सत्ता में आते हैं तो आतंकियों को बचाने और जब सत्ता से बाहर रहते हैं तो देशविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों का साथ देने का काम करती है।

यह भी पढ़ें - यूपी में सही समय पर विधानसभा चुनाव होंगे, वृद्ध और दिव्यांगों को मिलेगी यह सुविधा

फर्रूखाबाद में जन विश्वास यात्रा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर आतंकवादियों को प्रश्रय देने का आरोप लगाकर बड़ा हमला बोला। कहाकि कांग्रेस ने सर्वाधिक समय तक देश पर शासन किया। यह अपने शासनकाल में हिन्दू नेताओं, संतों और आरएसएस को मालेगांव में हुए आतंकी घटना में फंसाने का षड्यंत्र रचा था।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र एटीएस के एक अधिकारी ने कल खुलासा किया है कि कांग्रेस सरकार मुझ समेत कई हिन्दू नेताओं को मालेगांव आतंकी घटना में फंसाने का दबाव बनाया गया था। आतंकवाद को पोषित करने वाली यह पार्टी को देश से माफी मांगनी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में जिस तरह से पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारने का काम सैनिकों ने किया। यह किसी और सरकार में नहीं किया गया। उन्हें अपना वोट खिसकने का डर था। हमारे लिए देश सबसे ऊपर है। देश सुरक्षित है तो हम सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने फर्रूखाबाद में 196 करोड़ की 174 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। जन विश्वास यात्रा की जनसभा में कहा कि हमारी सरकार फर्रूखाबाद को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें - ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी देने वाले 'पम्पलेट' का हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े चार वर्ष में कोई दंगा हमारी सरकार ने नहीं होने दिया। दंगाई जानते हैं कि अगर दंगा किया तो उनके परिवार से नुकसान की भरपाई की जाएगी। पहले सपा सरकार में इन दंगाइयों को सम्मानित किया जाता रहा। अब गरीबों, व्यापारियों और सार्वजनिक सम्पत्तियों को लूटने वाले माफियाओं की अवैध सम्पत्तियों पर सरकार का बुलडोजर चलने में कोई संकोच नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने सपा, बसपा और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जब हमारी सरकार नहीं थी तो हमसे पूछा जाता था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। तब हमने कहा था कि अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण जरूर होगा।

अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण हो रहा है। क्या यह कांग्रेस, सपा और बसपा करती ? रामभक्तों पर गोली चलाने वाले, कृष्ण जन्माष्टमी पर रोक लगाने, कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने वालों से आप कोई अच्छी उम्मीद करते हैं। प्रदेश को तबाह करना इनकी नियति थी।

यह भी पढ़ें - असदुद्दीन ओवैसी देश में मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन : राशिद अल्वी

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार है तो राशन भी डबल मिल रहा है। अच्छी सरकार आएगी तो अच्छी योजनाएं आएंगी। जब बुरी सरकार आएगी तो यही अन्न सपा, बसपा और कांग्रेस की तिजोरी में चला जाएगा। आप देख रहे होंगे किस तरह दीवारों से नोटों की गड्डियां निकल रही हैं। अब समझ में आया कि बबुआ नोटबंदी का विरोध क्यों करता था। गरीबों का पैसा तो दीवालों से निकल रहा है। हमारी सरकार गरीब का पैसा गरीबों को दे रही है। पहले यही पैसा कब्रिस्तान में खर्च कर दिया जाता था।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो पहले किसानों का कर्जा माफ किया। 47 लाख गरीबों को आवास दिए और एक लाख 51 हजार करोड़ रुपये गन्ना भुगतान किया है। इतना भुगतान सपा, बसपा और कांग्रेस ने कभी नहीं किया। इनको तो जनता जनार्दन के सामने ही नहीं आना चाहिए। लेकिन जब आ ही रहे हैं तो बुआ से भी, बबुआ से, भाई से भी और बहन से भी पूछिए कि कोरोना काल में यह कहां छुपे थे। केवल हमारी सरकार के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता ही लोगों की जीवन और जीविका को बचाने का काम कर रहे थे।

उधर अमरोहा में 43 करोड़ रुपये की 31 विकास परियोजनाओं तथा जनविश्वास यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन संवाद किया। अमरोहा की भाजपा जनविश्वास यात्रा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को दंगाइयों से मुक्त कराने का वादा जो किया था वह हमने पूरा किया है। 2017 के पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था। कोई निवेश नहीं करना चाहता था। नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। महिलाओं की सुरक्षा नहीं थी। दंगाइयों को रोका नहीं जाता था। अब समय बदला है। यहां दंगा नहीं, गन्ना उगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री की सभास्थल से लौटाए गए काले कपड़े पहनकर जाने वाले अधिकारी और कर्मचारी

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.