एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया...

Mar 16, 2024 - 00:19
Mar 16, 2024 - 00:21
 0  1
एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों के टर्न आउट को चेक किया गया। परेड ग्राउण्ड में उपस्थित सभी टोलियों की ड्रिल देखी। उन्होंने आवश्यक सुधार के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। आर्मोरर शैलेन्द्र यादव ने 7.62 एमएम एसएलआर राइफल तथा 9 एमएम कार्बाइन की हैण्डलिंग के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। एसपी ने परिवहन शाखा प्रभारी से कहा कि वाहनों का सही रखरखाव करें। पुलिस लाइन स्थित जिम, मैस, आरक्षी बैरिक का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक शिव नारायण को साफ सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद आदेश कक्ष में कर्मचारीगणों का अर्दली रुम किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर राजकमल, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : खेल सुविधाएं देख उत्साहित हुईं छात्राएं

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0