परेड़ की सलामी लेकर एसपी ने किया निरीक्षण

एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया...

Jul 13, 2024 - 00:28
Jul 13, 2024 - 00:30
 0  1
परेड़ की सलामी लेकर एसपी ने किया निरीक्षण

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी, कर्मचारीगणों के टर्न आउट की जांच की। परेड ग्राउण्ड में उपस्थित सभी टोलियों की ड्रिल देखी। उन्होंने आवश्यक सुधार के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया है। इसके बाद एसपी ने परिवहन शाखा, आवासीय परिसर, मेस का भ्रमण कर भाोजन को साफ सफाई से बनवाने के निर्देश दिए। आदेश कक्ष जाकर पुलिस कर्मियों का अर्दली रुम किया। इस मौके पर सीओ सिटी राजकमल, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, पीआरओ प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : जालौन में बीजेपी नेता को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0