दुर्गा प्रतिमा के दर्शन को जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म
बांदा जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में देवी प्रतिमा के दर्शन को जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म हो गया..
 
                                    बांदा जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में देवी प्रतिमा के दर्शन को जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म हो गया। पीडिता के पिता ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि 15 वर्षीय किशोरी गत दिवस की रात देवी दर्शनों को जा रही थी। रास्ते में अंधेरे का लाभ उठाकर गांव के एक युवक ने उसे मुंह दबाकर एक मकान में घसीट लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। पिता ने यूपी-112 को फोन से घटना की जानकारी दी। गुरूवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अजय के विरुद्ध दुष्कर्म व पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है। बेंदा चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जायेंगे।
यह भी पढ़ें - बाँदा : रिटायर्ड बाल विकास परियोजना अधिकारी की पत्नी सहित बेटे ने की गला दबाकर हत्या
यह भी पढ़ें - ग़दर फिल्म के बाद फिर साथ नजर आएगी सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी, कल होगा बड़ा अनाउंसमेन्ट
What's Your Reaction?
 Like
        1
        Like
        1
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        1
        Love
        1
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        1
        Wow
        1
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            