"झाँसी की वीर भूमि पर आकर गौरवान्वित हुआ"- मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरा पूरा कर छत्तीसगढ़ के...

Oct 28, 2023 - 01:48
Oct 28, 2023 - 01:52
 0  1
"झाँसी की वीर भूमि पर आकर गौरवान्वित हुआ"- मुख्यमंत्री भगवंत मान

झांसी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरा पूरा कर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना  हो गए। मुख्यतः मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आए मुखमंत्री ने 26 अक्टूबर को महाराजगंज, नौगांव व बिजावर के उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो किया तथा रात्रि में झाँसी होटल में विश्राम किया।

यह भी पढ़े : आज आधी रात लगेगा चंद्रग्रहण, अपनी चमक खोता दिखेगा शरद पूर्णिमा का चांद

आज प्रातः मुख्यमंत्री के झाँसी से प्रस्थान के पहले आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान एवं मध्य प्रदेश एस.टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस अर्पित कंडुलना ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह के रूप में झाँसी की रानी की कांस्य प्रतिमा भेंट की, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा की जिस वीर  महारानी लक्ष्मी बाई को अब तक किताबों में पढ़ा था। आज उनकी कर्मभूमि पर पैर रखकर गौरवान्वित हुआ हूं, रानी झांसी की प्रतिमा को अपने हाथों में लेकर अभिभूत हूं, इस सम्मान का मेरे लिए विशेष महत्व है।

यह भी पढ़े : मप्र विस चुनाव : उम्मीदवारों के विरोध में हिंसक हुए कार्यकर्ता, आपस में चले लाठी-डंडे

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों ने जो प्रेम व स्नेह उन्हे दिया वह अविस्मरणीय है और वे यहां बार बार आना चाहेंगे। सभी लोग पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ काम करें और संगठन को मजबूत करते हुए 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। 

यह भी पढ़े : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सहित यूपी के सभी एक्सप्रेस-वे पर फर्राटे से दौड़ेंगी ई-व्हीकल

मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष अरशद खान, मध्य प्रदेश एस.टी. प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस अर्पित कंडुलना, जिला सचिव सद्दाम खान, बबीना विधानसभा अध्यक्ष सुरेश रजक, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष उज्जवल मोदी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ विक्की खान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुरुद्ध प्रताप सिंह,  प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ हिमांशु यादव, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ आशीष गुप्ता, पूर्व विधायक प्रत्याशी बी.एल. भास्कर, दीपक सिंह, अमान खान शामिल रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0