मुफ्त विधिक सहायता के थानो में लगाए गए पोस्टर

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ ने निःशुल्क विधिक सहायता पोस्टर लांच किया है...

Feb 23, 2024 - 03:45
Feb 23, 2024 - 03:48
 0  4
मुफ्त विधिक सहायता के थानो में लगाए गए पोस्टर

चित्रकूट। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ ने निःशुल्क विधिक सहायता पोस्टर लांच किया है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह के निर्देशन में नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय की अध्यक्षता में थाना पहाड़ी में फ्री लीगल एड पोस्टर लांचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क में पोस्टर लगाया। इसके अलावा जनपद के समस्त थानों के महिला हेल्प डेस्क में भी पोस्टर चस्पा किये गये।

यह भी पढ़े : अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : अजीत पांडेय

बताया गया कि संविधान के अनुछेद-93। समाज के गरीब एवं कमजोर वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायत प्रदान और सभी के लिये न्याय सुनिश्चित करता है। इसके अन्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के अपराध में निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से नामित विधि परामर्शदाताओं से सम्पर्क किया जा सकता है। विधिक प्रक्रिया के अनेक चरणों से सम्बन्धित कतिपय सहायता उपलब्ध करायी जाती है। मसलन कानूनी कार्यों के लिए वकील की सुविधा, कोर्ट फीस या अन्य कार्यों में लगने वाले व्यय, विधिक दस्तावेजों के अनुवाद सहित अपील आदि की सुविधा, पुलिस तथा कोर्ट में प्रचलित कानूनी कार्यवाहियों के बारे में जानकारी, कानूनी प्रक्रिया से जुड़े आदेश व अन्य दस्तावेजों की प्रतियां प्राप्त कराई जाती है।

यह भी पढ़े : लंबित मुकदमें शीघ्र करें निस्तारित: एसपी

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्याम प्रताप पटेल, महिला आरक्षी माद्री तोमर, महिला सेल पुलिस कार्यालय की टीम एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं त्योहार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0