पारीछा के बुद्ध विहार का 2 करोड़ 47 लाख की धनराशि से होगा सौन्दर्यकरण

बबीना विधान सभा क्षेत्र स्थित पारीछा में स्थित बुद्ध विहार चैरिटेबल ट्रस्ट में पर्यटन विकास एवं सौंदर्य करण के लिए शासन की...

पारीछा के बुद्ध विहार का 2 करोड़ 47 लाख की धनराशि से होगा सौन्दर्यकरण

झांसी। बबीना विधान सभा क्षेत्र स्थित पारीछा में स्थित बुद्ध विहार चैरिटेबल ट्रस्ट में पर्यटन विकास एवं सौंदर्य करण के लिए शासन की ओर से 2 करोड़ 47 लाख 33 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे बुद्ध विहार का सौंदर्यीकरण और पर्यटन स्थल बनेगा। बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक राजीव सिंह,राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, कुमार कश्यप महाथेरों ने बताया कि बुंदेलखंड का सबसे बड़ा बुद्ध विहार परीछा है। उसका सौन्दर्यकरण कार्य होने से वहां पर्यटल स्थल बनेगा।

यह भी पढ़े : यूपी बोर्ड परीक्षा गुरुवार से, इस बार 55 लाख हैं परीक्षार्थी

इसी को ध्यान में रखते हुए भंते कुमार कश्यप द्वारा बुद्ध विहार में देश विदेश से आने वाले अनुयाईयों को देखते हुए वहां का सौंदरयीकरण कराने का प्रस्ताव जिला प्रशासन के समक्ष रखा था। इसी प्रस्ताव को लेकर विधायक बबीना राजीव सिंह ने शासन, मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री से मांग करते हुए प्रस्ताव शासन के समक्ष रखा था। जिसे शासन ने स्वीकृत करते हुए उसके विकास सौंदर्यीकरण लिए दो सौ पचास करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है।

यह भी पढ़े : आकाशीय बिजली गिरने से 200 भेड़ों की मौत, 30 झुलसी, 20 लाख रुपये का नुकसान

विधायक ने बताया कि इसमें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के अध्यक्ष व राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाह का विशेष योगदान रहा। इसके सौंदरियकरण के लिए पहली किस्त 197 लाख की उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास लिमिटेड को अवमुक्त कर दी गई है। उन्होंने कहा शीघ्र ही परीछा का बौद्ध विहार में विकास कार्य सौंदरीय करण कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री बुंदेलखंड के विकास को हमेशा तत्पर है, और आगे भी यह डबल इंजन की सरकार बुंदेलखंड में विकास की गंगा बहाती रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : मप्रः स्वास्थ्य विभाग में तीन हजार 323 पदों में होगी नियुक्ति

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0