नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद नहीं बची जान
बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया...
मुंबई। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक, गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके डोना पाउला आवास पर वह अचेत अवस्था में मिले थे। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मणिपाल अस्पताल के डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक लगातार CPR देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया।
मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रारंभिक जानकारी में कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया जा रहा है। नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
