उप्र के पूर्वी इलाके में 20 जून को दाखिल हो सकता है मानसून

उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां अनुकूल होती दिखाई दे रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून को यूपी में...

Jun 17, 2024 - 08:08
Jun 17, 2024 - 08:11
 0  1
उप्र के पूर्वी इलाके में 20 जून को दाखिल हो सकता है मानसून

कानपुर। उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां अनुकूल होती दिखाई दे रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून को यूपी में समय से आने के आसार बनने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल से अगले चार से पांच दिनों में मानसून पश्चिम बंगाल के रास्ते बिहार होते हुए 20 जून तक प्रदेश के पूर्वी इलाकों से दाखिल हो सकता है। यूपी में मॉनसून के दस्तक देते ही वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर और बलिया में बारिश हो सकती है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि अगले तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी, हालांकि 19/20 जून से इसकी तीव्रता में धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

यह भी पढ़े : स्विफ्ट डिजायर कार में 38 लाख के 127 किग्रा गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लखनऊ का अधिकतम तापमान 46 डिग्री, कानपुर का 45.2 डिग्री तक दर्ज किया गया। अभी तीन दिन कानपुर मंडल में इसी तरह का मौसम बने रहने की पूरी संभावना है। दिन में बादलों के आने पर तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने के साथ सप्ताहांत उमस बढ़ने से हीट इंडेक्स 50 के ऊपर रहेंगे जो मानव स्वास्थ के लिए प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 20 जून तक उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में मानसून आने की संभावना है और बारिश करते हुए पश्चिम की तरफ बढ़ेगा। माना जा रहा है कि 25 से 30 जून के बीच कानपुर मंडल और पश्चिम यूपी में भी बारिश पड़ सकती है। गाजियाबाद-नोएडा में भी 30 जून तक मानसून की बारिश के आसार हैं। फिलहाल ये तय है कि मानसून आने के बाद यूपी के लोगों को भीषण हीट वेव से राहत मिलेगी। पिछले काफी दिनों से जिस तरह से यूपी पर गर्मी ने अपना कहर बरपाया है, उसे देखते हुए मानसूनत की आहट, कानपुर मंडल सहित यूपी के लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश में देरी से आएगा मानसून, आज भोपाल-इंदौर और जबलपुर संभाग में बारिश की संभावना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0