मिशन शक्ति अभियान-4 : भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरुक किया

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण एवं बाल विकास के प्रति चलाये जा रहे...

Feb 2, 2024 - 00:28
Feb 2, 2024 - 00:32
 0  1
मिशन शक्ति अभियान-4 : भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरुक किया

चित्रकूट। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण एवं बाल विकास के प्रति चलाये जा रहे “मिशन शक्ति अभियान-4 के तत्वाधान में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों, शक्ति दीदी द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थल एवं ग्रामों में भ्रमण कर महिला एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के प्रति जागरुक किया गया।

यह भी पढ़े : 115 वाहनों से 3,59,000 रुपये का हुआ ई-चालान

मिशन शक्ति अभियान-4” व ‘‘शक्ति दीदी’’ अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में नोडल अधिकारी मिशन शक्ति क्षेत्राधिकारी राजापुर श्रीमती निष्ठा उपाध्याय के पर्यवेक्षण में समस्त थाना क्षेत्रो में एण्टी रोमियों टीमों द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामो में भ्रमण किया गया । महिलाओंध्बालिकाओँ को “मिशन शक्ति” व ‘‘शक्ति दीदी’’ के सार्वजनिक स्थलो जैसे-चौराहे, बाजारों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओ एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेडखानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणियाँ इत्यादि की घटनाओं को रोकने के लिये जागरुक किया गया तथा महिलाध्बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित सेवाएँ, हेल्पलाइन के बारे में जानकारियां दी गई।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : गैर-इरादतन हत्या के तीन आरोपी लोहे की तार के साथ गिरफ्तार

इस दौरान उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं को अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षाध्सहायता हेतु एक महिला हैल्पडेस्क बनाया गया है। जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : पुलिस टीम ने चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : क्षेत्राधिकारियों का किया अर्दली रुम

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का सीडीओ ने किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0