भरत घाट मे चलाया गया मन्दाकिनी स्वच्छता का विशेष अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे अखिल विश्व गायत्री परिवार चित्रकूट संचालक डॉ रामनारायण त्रिपाठी के संयोजन...

Jun 5, 2024 - 03:31
Jun 5, 2024 - 03:34
 0  4
भरत घाट मे चलाया गया मन्दाकिनी स्वच्छता का विशेष अभियान

चित्रकूट। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे अखिल विश्व गायत्री परिवार चित्रकूट संचालक डॉ रामनारायण त्रिपाठी के संयोजन मे भरत घाट मे मन्दाकिनी स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया गया। साथ ही जागरूकता हेतु जन सभा और नारे लगाते हुए पदयात्रा भी की गयी। 

जनसभा एवं जागरूकता तथा स्वच्छता कार्यक्रम मे मुख्य रूप से गायत्री शक्तिपीठ के स्वयं सेवक, नगर परिषद के स्वयं सेवक नाविक संघ के साथ तरुण भारत संघ की ओर से समाज सेवी अरविन्द सिंह, अभिमन्यु सिंह, सुरेश रैकवार और जलपुरुष राजेंद्र सिंह के प्रतिनिधि, नगर परिषद के सी एम ऒ विशाल सिंह, स्वच्छता प्रभारी प्रभात सिंह, पंडित श्री राम शर्मा आचार्य, संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ओझा तथा छात्र, आओ गढ़े संस्कार वान पीढ़ी की प्रमुख सुधा तिवारी मनोज द्विवेदी, कमलेश रवि तिवारी, बबलू निषाद प्रमोद मरावी युवा समन्वयक, सुधीर द्विवेदी कृष्णा गुप्ता समेत सैकड़ो महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।

डॉ त्रिपाठी ने यात्रा के समापन पर सभी को मन्दाकिनी के अवीरलता स्वच्छता संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया। सभी मुख्य लोगो ने विचार रखें सभी के सम्मिलित होने के आभार के साथ कार्यक्रम का विश्राम हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0