लखनऊ : ATS के स्पॉट कमांडो होंगे अब और अधिक घातक, ग्लॉक पिस्टल से लैस होंगी नई टीमें

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) की मारक क्षमता को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अब स्पॉट...

Jun 7, 2025 - 11:21
Jun 7, 2025 - 11:23
 0  12
लखनऊ : ATS के स्पॉट कमांडो होंगे अब और अधिक घातक, ग्लॉक पिस्टल से लैस होंगी नई टीमें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) की मारक क्षमता को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अब स्पॉट कमांडो की नई टीमें अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल से लैस की जाएंगी। इस दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 9 MM ग्लॉक पिस्टल की खरीद के लिए 32.34 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की है।

इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस 108 ग्लॉक पिस्टल खरीदेगी, जिन्हें विशेष रूप से ATS की नई गठित स्पॉट कमांडो टीमों को प्रदान किया जाएगा। इन टीमों को त्वरित प्रतिक्रिया और उच्च जोखिम वाले अभियानों के लिए तैयार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि ग्लॉक पिस्टल को दुनिया की सबसे भरोसेमंद और प्रभावी पिस्टल में गिना जाता है, जो हल्की, टिकाऊ और तेज़ फायरिंग क्षमता के लिए जानी जाती है। इससे पहले एटीएस के कमांडो मुख्य रूप से भारतीय मानक हथियारों का प्रयोग करते रहे हैं, लेकिन अब आतंकी चुनौतियों से निपटने के लिए उन्हें विश्वस्तरीय हथियारों से लैस किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार द्वारा यह कदम राज्य में आतंरिक सुरक्षा को और अधिक मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में ATS के अन्य उपकरण और ट्रेनिंग मॉड्यूल को भी अत्याधुनिक बनाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0