बसपन (बचपन) का प्यार गाकर चर्चा में आये नन्हे सहदेव दिर्दाे को 5 घंटे बाद होश आया
जाने मेरी जानेमन, बसपन (बचपन) का प्यार गाकर चर्चा में आया बच्चा सहदेव दिर्दाे मंगलवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गया..

जाने मेरी जानेमन, बसपन (बचपन) का प्यार गाकर चर्चा में आया बच्चा सहदेव दिर्दाे मंगलवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया और उनका इलाज किया गया। सोशल मीडिया पर खबर फैलते ही सभी नन्हे सहदेव के जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हालांकि अब सहदेव की हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें - अयोध्या के भूमि घोटाले में बांदा निवासी एक अधिकारी का नाम भी उछला
खबरों की मानें तो एक्सीडेंट के कई घंटे बाद सहदेव को रात 10 बजे होश आया। उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा। सहदेव को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल सहदेव खतरे से बाहर है। बता दें कि घटना के वक्त से इलाज होने तक करीब 5 घंटे तक सहदेव बेहोश रहे थे।
बॉलीवुड सिंगर बादशाह सहदेव के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी। उन्होंने फोन पर सहदेव के परिजनों से उनका हाल-चाल जाना और हर संभव मदद का दिलासा दिया। बादशाह और सहदेव ने एक साथ ‘बचपन का प्यार’ लिरिक्स पर वीडियो सॉन्ग बनाया।
जानकारी के मुताबिक, मामला मंगलवार शाम का है। सहदेव दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। इस दौरान उन्हें सिर पर चार टांके भी लगे हैं। सहदेव दिर्दाे ने श्जाने मेरी जानेमनश् गाना इस प्रकार गाया कि यह बड़ी तेजी से वायरल हो गया और सभी की जुबान पर चढ़ गया।
यह भी पढ़ें - कानपुर मेट्रो के पहले यात्री बने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
यह भी पढ़ें - प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले कानपुर मेट्रो के शुभारंभ के लिए शुरू हुआ हवन पूजन
What's Your Reaction?






