झाँसी : वीडियो बनाकर ट्रेन के आगे कूदी महिला, मौत

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति व ससुरालीजनों से परेशान होकर 1 मिनट 35 सेकेंड का वीडियो बनाया...

Mar 17, 2025 - 13:09
Mar 17, 2025 - 13:12
 0  258
झाँसी : वीडियो बनाकर ट्रेन के आगे कूदी महिला, मौत

कहा, मेरा घर हुआ बर्बाद, किसी को भी मत छोड़ना

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति व ससुरालीजनों से परेशान होकर 1 मिनट 35 सेकेंड का वीडियो बनाया और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इस वीडियो में महिला ने मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों और पति के दो दोस्तों को बताया है। उसने कहा कि पति एक-एक माह तक घर नहीं आते, दोस्तों के यहां रहते हैं। उन लोगों ने उसका घर बर्बाद कर दिया। ससुराल वालों ने भी बहुत परेशान किया है। मारपीट करते हैं। अब सहन नहीं होता। उसने कहा- मेरे मरने के बाद दोनों दोस्तों और ससुराल वालों में से किसी को भी मत छोड़ना।

यह भी पढ़े : उप्र : इसी महीने के अंत तक भाजपा को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष

प्रेमनगर के बल्लमपुर गांव निवासी संध्या यादव (26) पत्नी बलवीर ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मरने से पहले संध्या ने एक वीडियो बनाया। उस वीडियो को संध्या ने अपने मायके वालों को वॉट्सऐप पर भेज दिया। वीडियो में बताया कि ससुरालीजन मारपीट करते हैं और पति भी गाली देता है। वो घर भी नहीं आता। कहता है कि मुझे नहीं आना। मायके से पैसे लेकर आओ। मायके से बहुत पैसे ला चुकी हूं, लाखों रुपये दे चुकी हूं। पति जब देखो अपने दो दोस्तों के साथ बना रहता है। अगर मैं मर जाऊं तो दोनों दोस्त व ससुराल वाले बचने नहीं चाहिए।

यह भी पढ़े : यूपी में बीजेपी जिलाध्यक्षों की घोषणा, जानें आपके जिले में किसे मिली कमान

इनका है कहना

प्रेमनगर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के मुताबिक संध्या का मायका मध्य प्रदेश के गुर्जरा गांव में है। संध्या और बलवीर की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। बलवीर बिना बताए घर से गायब रहता था। इससे संध्या परेशान रहती थी। परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0