झाँसी नगर निगम सभासदों का नगर निगम कार्यालय में जमकर हंगामा

शुक्रवार को नगर निगम में महिला सभासदों ने पुरुष सभासदों के साथ मिलकर नगर निगम कार्यालय झाँसी में मार्ग प्रकाश विभाग के..

Sep 2, 2022 - 07:42
Sep 2, 2022 - 09:51
 0  5
झाँसी नगर निगम सभासदों का नगर निगम कार्यालय में जमकर हंगामा

शुक्रवार को नगर निगम में महिला सभासदों ने पुरुष सभासदों के साथ मिलकर नगर निगम कार्यालय झाँसी में मार्ग प्रकाश विभाग के अधिकारी का घेराव किया। वार्डाे  में स्ट्रीट लाइटो की समस्या को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।जिसमें महिला पार्षदों का कहना था कि क्षेत्र में लाइट की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - झांसी मंडल के नवनिर्मित डबरा आंतरी खंड के मध्य में थर्ड लाइन पर दौडी ट्रेन

रोजाना शिकायत करने के बावजूद भी क्षेत्रों में बंद पड़ी लाइटों को नहीं सुधारा जा रहा है। महिला सभासदों ने कहा कि गणेश उत्सव चल रहा है और लोग रात्रि में गलियों व सड़कों से अंधेरे में निकलते हैं। महिला पार्षदों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संबंधित मार्ग प्रकाश विभाग के अधिकारी को चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं को जल्द दूर नहीं किया गया तो वह धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। 

आपको बता दें कि झाँसी नगर निगम के जल्द ही चुनाव होने वाले हैं जिसके चलते नगरनिगम में सभासदों ने हंगामा किया। इन सभासदों को अब साढ़े चार वर्ष बाद स्ट्रीट लाइट रिपेयर कराने की याद आई जबकि पिछले साढ़े चार वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कभी इस प्रकार का हंगामा नहीं किया। अब जब चुनाव का समय नजदीक है तो सब राजनीति की रोटियां सेंकते नजर आने लगे।

यह भी पढ़ें - झांसी : 11 साल की मासूम छात्रा के लैंगिक शोषण करने वाले गुरू जी को आजीवन कारावास की सजा

यह भी पढ़ें - झांसी-दतिया रेल ट्रैक के बीच तीसरी लाइन पूरी होने पर बढेगी ट्रेनों की रफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 0
Wow Wow 2