झाँसी : श्री चित्रगुप्त चौराहा घोषित किए जाने पर हर्ष
बुंदेलखंड कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के नेतृत्व में "मैरी चौराहा" का नाम...

झांसी। बुंदेलखंड कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के नेतृत्व में "मैरी चौराहा" का नाम "श्री चित्रगुप्त चौराहा" किए जाने पर कायस्थ समाज द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।
यह भी पढ़े : जालौन में गुरुवार से दिखेगी बुंदेलखंड महोत्सव की झलक
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रशान्त सक्सेना, प्रान्तीय सचिव आनन्द कुमार सक्सेना, बुंदेलखंड कायस्थ महासभा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सक्सेना, जिला अध्यक्ष अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अशोक खरे सहित विभिन्न सामाजिक एवं समाजसेवी संस्थाओं के गणमान्य पदाधिकारी अभिलाष खरे, संजय खरे, नीरज श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, साकेत सक्सेना, राजीव कुलश्रेष्ठ, करण प्रकाश श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : झांसी में जिले के कई थाना प्रभारी किए गए इधर से उधर
उल्लेखनीय है कि कानपुर रोड- ग्वालियर रोड तथा मुस्तरा रेलवे स्टेशन रोड-मेरी रोड के मध्य स्थित मेरी चौराहा का नाम श्री चित्रगुप्त चौराहा किए जाने का नगर निगम में प्रस्ताव पारित किया गया है।
यह भी पढ़े : बीएचयू बना रहा उत्तर भारत का डीएनए बैंक, सैंपल का डीएनए डाटा भी उपलब्ध होगा
आज झांसी महानगर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों द्वारा चौराहा स्थल का निरीक्षण कर स्थान चिन्हित किया।
समस्त औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत मार्च 2024 में भव्य चौराहे का निर्माण किया जाएगा जिस पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आकर्षक प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
What's Your Reaction?






