झाँसी : चार राष्ट्रीय पक्षी की मौत, दो की हालत नाजुक

टहरौली कस्बे से सटे ग्राम बमनुआ में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक चार राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु...

Jan 17, 2024 - 07:59
Jan 17, 2024 - 08:04
 0  1
झाँसी : चार राष्ट्रीय पक्षी की मौत, दो की हालत नाजुक

भीषण सर्दी हो सकता है मोरों की मौत का संभावित कारण

झांसी। टहरौली कस्बे से सटे ग्राम बमनुआ में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक चार राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु की ग्रामीणों को सूचना मिली। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी पक्षियों को अपने कब्जे में लेकर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। मृत मोरों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायल दो राष्ट्रीय पक्षियों का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश के छह जिलों से अयोध्या धाम के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय

यह भी पढ़े : मप्र के 10 से ज्यादा शहरों में 10 डिग्री से नीचे आया पारा, खजुराहो रहा सबसे ठंडा

थाना क्षेत्र टहरौली अंतर्गत आने वाले ग्राम बमनुआ में आज सुबह ग्रामीणों को 04 राष्ट्रीय पक्षी मृत मिलने की जानकारी मिली। समाजसेवी राकेश कुशवाहा ने थानाध्यक्ष टहरौली दिनेश कुरील को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। सभी शवों को एकत्रित करके वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अफसर मौके पर पहुँच गए और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। अन्य दो घायल पक्षियों को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : UP Weather Update : अभी और कहर बरपाएगी ठंड, पांच डिग्री पहुंचा पारा

इस संबंध में थानाध्यक्ष टहरौली दिनेश कुरील ने बताया कि जानकारी में पता चला है कि कई मोर पूरी रात से पेड़ पर बैठे थे। सुबह उनमें से चार नीचे गिर गए थे। उनमें से तीन मृत पाए गए जबकि एक की मौत बाद में हो गई। उन्होंने बताया कि दो मोर जो शरीर से थोड़ा हष्ट पुष्ट थे उनकी स्थिति कुछ हद तक ठीक थी। दोनों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः भीषण सर्दी के कारण उनकी मौत हुई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : झाँसी : सिलेंडर फटने से दो लोग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0