जालौन : युवक ने पड़ोसी के घर जाकर खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम ददरी में शनिवार को एक युवक ने पड़ोसी के घर जाकर खुद को तमंचा से गोली मार ली...

Dec 30, 2023 - 07:37
Dec 30, 2023 - 08:05
 0  2
जालौन : युवक ने पड़ोसी के घर जाकर खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या

जालौन। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम ददरी में शनिवार को एक युवक ने पड़ोसी के घर जाकर खुद को तमंचा से गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़े : जिस भव्यता के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत हुआ, वह नए भारत की नई अयोध्या का दर्शन कराता है : मुख्यमंत्री

ग्राम ददरी निवासी 28 वर्षीय मनोज कुमार शनिवार की सुबह 10 बजे के आसपास पड़ोसी करन सिंह के घर पहुंचा। पड़ोसी से विवाद के बाद उसने खुद को तमंचा से गोली मार ली। पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे तो खून से लतपथ मनोज जमीन पड़ा हुआ अंतिम सांसे गिन रहा था। उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े : कुदरत का करिश्मा : मौत के कई घंटे बाद मृत महिला ने उठकर मांगा पानी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि करन सिंह के साथ मनोज का काफी समय से विवाद चल रहा था। जिस तरह से मनोज ने पड़ोसी के घर जाकर आत्महत्या की उससे पुलिस भी हैरान है। मनोज ने सिर में तमंचा से फायर किया है। फिलहाल घटना की स्पष्ट वजह सामने नहीं आयी है। एसपी डा. ईरज राजा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : उप्र में तीन दिन में 10 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा, 53 जिलों में कोहरे की चेतावानी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0