जालौन : छात्रा ने शिक्षक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

कालपी थाना क्षेत्र के एक गांव में सहायक अध्यापक पर छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है...

Aug 14, 2024 - 07:16
Aug 14, 2024 - 07:18
 0  1
जालौन : छात्रा ने शिक्षक पर लगाया छेड़खानी का आरोप
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

जालौन। कालपी थाना क्षेत्र के एक गांव में सहायक अध्यापक पर छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि जब इसकी शिकायत करने छात्राओं की मां पहुंची तो शिक्षक ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए छेड़खानी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : भोपाल में निकली 30 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ. यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शहर के एक मोहल्ले का निवासी गांव स्थित विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने दो बालिकाओं के साथ छेड़खानी की। छात्राओं ने इसकी शिकायत परिजनों से की। जिस पर दोनों बालिकाओं की मां स्कूल पहुंचीं और अध्यापक से विरोध जताया। आरोप लगाया कि इसके बाद अध्यापक ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए छेड़खानी करने का प्रयास किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : हमीरपुर में भारत माता की जय की गूंज के साथ निकली तिरंगा यात्रा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0