जालौन : लाइसेंसी पिस्टल से 4 वर्षीय मासूम से चल गई गोली, पिता हायर सेंटर रेफर

कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पण्डौरा में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक घटना में 30 वर्षीय दुर्गेश द्विवेदी पुत्र कृपाशंकर...

Jun 10, 2025 - 18:45
Jun 10, 2025 - 18:47
 0  77
जालौन : लाइसेंसी पिस्टल से 4 वर्षीय मासूम से चल गई गोली, पिता हायर सेंटर रेफर
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

जालौन। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पण्डौरा में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक घटना में 30 वर्षीय दुर्गेश द्विवेदी पुत्र कृपाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दुर्गेश अपनी लाइसेंसी पिस्टल की सफाई कर उसे पास की तख्त पर रखकर विश्राम कर रहे थे। इसी बीच उनका चार वर्षीय बेटा एकलव्य खेलते-खेलते माउजर के पास पहुंचा और अनजाने में हथियार का लॉक खोलकर ट्रिगर दबा दिया। अचानक चली गोली दुर्गेश के पेट में जा धंसी, जिससे वह लहूलुहान हो गए।

घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल दुर्गेश को सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों द्वारा स्थिति चिंताजनक बताए जाने पर उन्हें कानपुर के रिजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार जारी है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि पण्डौरा निवासी दुर्गेश ने लाइसेंसी पिस्टल की सफाई के बाद उसे तख्त पर रख दिया था और वहीं लेटे हुए थे। इसी दौरान उनका बेटा खेलते हुए पिस्टल से छेड़छाड़ करने लगा और ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जो सीधे दुर्गेश के पेट में जा लगी। घायल दुर्गेश के दो छोटे बच्चे हैं । पुत्र एकलव्य (4 वर्ष) और पुत्री नित्या (6 वर्ष) । इस घ्ाटना से उनकी पत्नी यामिनी का रो-रो कर बुरा हाल है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0