बाँदा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखने की अपील
रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी)...
यात्रियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबर 139 की दी जानकारी
बाँदा। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने बाँदा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यात्री सामान की चोरी, ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थों की जांच के साथ यात्रियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, सुरक्षा विभाग, झाँसी के निर्देशन में आरपीएफ बाँदा की प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी ने हमराह स्टाफ तथा जीआरपी बाँदा के प्रभारी निरीक्षक एवं उनकी टीम के साथ स्टेशन परिसर में जांच की। इस दौरान स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, पार्सल कार्यालय एवं जनसुविधा स्थलों सहित विभिन्न स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि यात्रा के दौरान रेलवे परिसर अथवा ट्रेन में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल आरपीएफ, जीआरपी या रेलवे के किसी कर्मचारी को इसकी सूचना दें। इसके साथ ही यात्रियों को रेलवे सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 139 के संबंध में जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग करने की अपील की गई।
अभियान के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु नहीं मिली और न ही किसी अप्रिय घटना की जानकारी सामने आई। रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतर्कता बरतने और सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
