एसपी ने संविधान दिवस पर दिलाई प्रस्तावना की शपथ
संविधान दिवस के अवसर पर एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों को संविधान के प्रस्तावना...
चित्रकूट। संविधान दिवस के अवसर पर एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों को संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर व संविधान के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। पुलिस कार्यालय का भ्रमण कर कार्यालय के बाहरी परिसर को साफ सफाई के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय राजापुर में नियुक्त समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी। इसी क्रम में जनपद के पुलिस लाइन्स में प्रतिसार निरीक्षक एवं थाना थानाध्यक्षों ने संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
