मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : 166 जोडो ने दाम्पत्य जीवन में किया प्रवेश
सीडीओ डीपी पाल, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, नगर पालिका परिषद कर्वी अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता...
चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, नगर पालिका परिषद कर्वी अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत गुरुवार को रामायण मेला परिसर सीतापुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 166 जोडों का विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। जिला समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने बताया कि योजना के अन्तर्गत प्रति जोड़ा एक लाख रुपए व्यय किये जाने की व्यवस्था है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जनपद की गरीब कन्याओं का विवाह शासन प्रशासन द्वारा धूमधाम से कराया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
