जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
नगर के वशिष्ठ गुरुकुलम विद्यालय के मैदान में गुरुवार को जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ...
मऊ-मानिकपुर विधायक ने ध्वजारोहण कर 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखा प्रतियोगिता का किया आगाज
राजापुर, (चित्रकूट)। नगर के वशिष्ठ गुरुकुलम विद्यालय के मैदान में गुरुवार को जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि एसडीएम पूजा गुप्ता और संयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सह संयोजक शैलेश कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी ने सभी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कर्वी, पहाड़ी, मऊ, मानिकपुर और रामनगर ब्लॉक के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। विधायक ने ध्वजारोहण किया। गत वर्ष के चैपियन छात्र ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया। इसके बाद विधायक ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का आगाज किया। इस वर्ष मेजबानी पहाड़ी ब्लॉक कर रहा है।
विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। बीएसए रंजना शुक्ला ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की खेल प्रतिभाओं को निखारना है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय इटौरा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। करौंदी कला की छात्राओं ने पीटी तथा मानिकपुर की छात्राओं ने योग और जूडो का प्रदर्शन किया।
प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय चकोर, मऊ के मनजीत ने प्रथम, राजेश कंपोजिट विद्यालय रामपुर, रामनगर ने द्वितीय तथा नमन कंपोजिट विद्यालय उमरी, मानिकपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय रामपुर, रामनगर के राजेश कुमार प्रथम, प्राथमिक विद्यालय चकोर के मनजीत द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय लपांव, मऊ के किशन तृतीय स्थान पर रहे।
प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय अहिरन पुरवा पहाड़ी की आशा देवी प्रथम, कंपोजिट विद्यालय सहरिन, मानिकपुर की सानू द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय बरवार, मऊ की शालू तृतीय रहीं।
उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में यूपीएस बकटा बुजुर्ग, पहाड़ी के रवि प्रथम, कंपोजिट विद्यालय रामपुर, रामनगर के विकास द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैया, मानिकपुर के इंद्रलोक तृतीय रहे।
उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी, पहाड़ी की खुशबू प्रथम, कंपोजिट विद्यालय रामपुर, रामनगर की काजल द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय बरवार, मऊ की शालू तृतीय रहीं। वहीं 100 मीटर दौड़ में यूपीएस हिनौता माफी, चित्रकूट की नेहा प्रथम, यूपीएस हिनौता माफी , रामनगर की शिवप्यारी द्वितीय तथा यूपीएस बराछ, चित्रकूट की मानवी तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता के प्राथमिक बालिका वर्ग में रामनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि मऊ की टीम उपविजेता रही।
इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी चित्रकूट यशवन्त सिंह, रामनगर संजय कुमार सिंह, मानिकपुर नीरज कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक दयानन्द सिंह, शिक्षक नेता अखिलेश पाण्डेय, विजय पाण्डेय, सर्वजीत सिंह, आराधना सिंह, वन्दना यादव, ब्लाक व्यायाम शिक्षक रामयश, महेन्द्र कुमार सिंह, धर्मराज मिश्रा, रामनरायण साहू, खेल शिक्षक श्यामसुन्दर यादव, विनोद सिंह, रामसुमुख, दुर्गा शरण मिश्रा, प्रमोद कुमार द्विवेदी, छेदीलाल सोनकर, सोमनाथ यादव, लवलेश कुशवाहा, आनन्द यादव, रामभूषण पाण्डेय, अमित पाण्डेय, साकेत बिहारी शुक्ला, पुष्पराज सिंह, नोडल संकुल शिक्षक चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, महेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार, अनिल कुमार , कमलेश कुशवाहा, सीमा सिंह, सुमन देवी, शकुन्तला वर्मा, वरिष्ठ लिपिक सत्येन्द्र सिंह, संदीप सिंह, डीसी पुष्पेन्द्र यादव, अनिल सिंह, शहनाज बानों, शिल्पी चौहान सहित शिक्षक मौजूद रहे। मंच संचालन अरुण श्रीवास्तव, सियारानी यादव और मनोज शुक्ला ने किया। फील्ड का संचालन खेल शिक्षक श्रीकेशन ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
