भारत की मिसाइल पाकिस्तान में गिरी, मचा हड़कंप

9 मार्च को तकनीकी खराबी की वजह से एक मिसाइल की फायरिंग हो गई थी। यह मिसाइल पाकिस्तान के एक इलाके में गिरी थी..

Mar 12, 2022 - 01:50
Mar 12, 2022 - 01:51
 0  6
भारत की मिसाइल पाकिस्तान में गिरी, मचा हड़कंप

9 मार्च को तकनीकी खराबी की वजह से एक मिसाइल की फायरिंग हो गई थी। यह मिसाइल पाकिस्तान के एक इलाके में गिरी थी। इस घटना को भारत सरकार ने गंभीरता से लेते हुए एक हाई लेवल कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। सरकार ने कहा है कि हालांकि यह घटना बेहद खेदजनक है. वहीं राहत की बात यह भी है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।  भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान में गलती से मिसाइल दागने की बात को स्वीकार किया है। सरकार ने साफ किया है कि सिरसा से यह सुपरसोनिक मिसाइल तकनीकी खराबी की वजह से पाक की ओर चली गई थी। यह विस्फोटक रहित थी। तकनीकी खराबी की वजह से यह पाकिस्तान की वायु सीमा में 124 किलोमीटर अंदर चली गई।

यह भी पढ़ें - कश्मीर घाटी में तीन स्थानों पर मुठभेड़, चार आतंकी ढेर, एक को जिंदा पकड़ा

इससे पहले दिन में पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने भारत के चार्ज डीअफेयर को तलब किया। उसने इसे अपने हवाई क्षेत्र का अकारण उल्लंघन करार दिया। पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया था कि यह एक भारतीय मूल का ऑब्जेक्ट (वस्तु) था। अज्ञात उच्च-ऊंचाई वाली सुपरसोनिक ऑब्जेक्ट उसके क्षेत्र में जाकर गिरा. अपने बयान में उसने भारत से भविष्य में इस तरह के उल्लंघन से बचने के लिए प्रभावी उपाय करने का आग्रह किया है।

गुरुवार को पाकिस्तान ने दावा किया कि एक सुपरसोनिक मिसाइल सिरसा से उड़ान भरकर पाकिस्तानी क्षेत्र में उतरी। मिसाइल 40,000 फीट की ऊंचाई पर मंडरा रही थी और भारतीय और पाकिस्तानी दोनों हवाई क्षेत्र में यात्री उड़ानों को खतरे में डाल रही थी। इसके अलावा इससे जमीन पर नागरिकों और संपत्ति को भी नुकसान पहुंच सकता था। पाकिस्तानी सशस्त्र बल इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने 9 मार्च को कहा था कि एक तेज गति से उड़ती चीज भारत से आई थी। उसे पाकिस्तानी एयर फोर्स के एयर डिफेंस ऑपरेशन सेंटर ने देखा था। उन्होंने कहा कि सेना को यह पता नहीं था कि वह क्या है।

यह भी पढ़ें - राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन को मिली जमानत

यह भी पढ़ें - अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता की फैक्टरी में आयकर का छापा

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2